अलवर: राजस्थान के अलवर में बीजेपी (BJP) की वर्कर और IIT दिल्ली से M.Tech. पासआउट चारुल अग्रवाल के घर लेटर डालकर उदयपुर जैसी वारदात को अंजाम देने की धमकी दी गई है। वह अलवर के शालीमार आवास योजना एक्सटेंशन में टावर नंबर 3 में रहती हैं। सोमवार सुबह 7.45 बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए फ्लैट के बाहर निकलीं तो खिड़की के पास लेटर मिला। जान से मारने की धमकी देते हुए कहा है कि 25 सितंबर आखिरी तारीख है।
गुस्ताख ए रसूल की एक सजा, सिर तन से जुदा
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह चारुल के पति जीतेंद्र अग्रवाल ने लिफ्ट के पास खिड़की में फंसे लिफाफे को उठाया। इसमें लेटर था। खोलकर पढ़ा तो होश उड़ गए। चारुल के नाम से धमकी दी गई थी। लिखा था- ज्ञानवापी हमारा है, हमारा ही रहेगा। हमारे मजहब को लेकर पोस्ट लिखोगी तो वही हाल होगा जो उदयपुर में कन्हैयालाल का हुआ था। ध्यान रख- गुस्ताख ए रसूल की एक सजा, सिर तन से जुदा।
56 टुकड़े कर देने की मिली धमकी
चारुल ने बताया- मैं शालीमार में रहती हूं। सुबह पति-बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। लिफ्ट बिजी थी। इसलिए खिड़की के पास खड़े होकर बात करने लगे। देखा तो वहां एक लिफाफा था। पति ने लिफाफा उठाकर उसमें से लेटर निकाला। यह धमकी भरा पत्र था। इसमें मेरा नाम लेकर लिखा था कि तुम्हारे 56 टुकड़े कर देंगे। उदयपुर जैसी हालत करेंगे। मुझे जान से मारने की धमकी दी। चारुल ने कहा कि उसने ज्ञानवापी को लेकर सामान्य पोस्ट डाला था। घर में दो बच्चे और पति हैं। हमलोग यूपी के मुरादाबाद से हैं। 6 साल से अलवर में रह रहे हैं।
पुलिस सुरक्षा की कर रही मांग
लेटर के मुताबिक, चारुल ने 13 सितम्बर को फेसबुक पर ज्ञानवापी को लेकर पोस्ट डाली थी। इसके बाद मंगलवार 19 सितंबर को उन्हें जान से मारने की धमकी मिली और 25 सितंबर को आखिरी तारीख बताया गया। लेटर पढ़ने के बाद चारुल और जितेंद्र ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।
सदर थाने से एसएचओ अजीत सिंह शालीमार पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज देखे। चारुल का कहना है कि असुरक्षित महसूस कर रही हूं, पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए। धमकी मिलने के बाद बीजेपी के स्थानीय नेता भी चारुल के घर पहुंचे और हिम्मत बंधाई।
सदर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि धमकी देने का मामला है। इसमें 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हमारी टीम बराबर मॉनिटर करेगी। 15 दिन के फुटेज लेकर जांच में लगे हैं। स्कूल, सोसायटी संचालक सहित अन्य जगहों पर अलर्ट भी कर दिया है ताकि सावधानी रहे। परिवार की सुरक्षा की जाएगी।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
30 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
51 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
5 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
5 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
5 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
6 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines