सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क देश के सबसे बेहतरीन टाइगर रिजर्व में शामिल है। यहां के मैंनेंजमेंट की सभी सराहना करते है, लेकिन एक वीडियो ने रणथंभौर के मैंनेजमेंट की पोल खोल दी है। रणथंभौर के जोन नम्बर 6 में एक भालू पॉलीथीन खाता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद वन विभाग की मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े होने लगे है।
वीडियों दो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में भालू जोन नम्बर 6 में अठखेलियां करता हुआ दिखाई दे रहा है। भालू घूमते घूमते जोन नम्बर 6 नम्बर पर बने पल्ली दरवाजे पर जा पहुंचता है। जहां वह कचरे की एक थैली में मुहं मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इस पूरे वाकया को यहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। पर्यटकों के अनुसार यहां इस दौरान भालू का करीब 20 से 25 मिनट तक मूवमेंट बना रहा।
मामले को लेकर क्षेत्रीय वन अधिकारी आरओपीटी महेश शर्मा का कहना है कि त्रिनेत्र गणेश रणथंभौर में हाल ही में लक्खी मेले का आयोजन किया गया था। जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। जिसकी वजह से कचरा हो गया। सफाई करने के लिए ईडीसी गाइड, नेचर गाइड और वन विभाग की ओर से त्रिनेत्र गणेश मन्दिर मार्ग पर सफाई की गई थी। जल्द ही जोन नम्बर 6 में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
6 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
9 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
9 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
9 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines