Punjab News: हाल ही में पंजाब में एक HR मैनेजर को अचानक उनकी नौकरी से निकाल दिया गया। इसका कारण था राखी के दिन छुट्टी पर नया नियम। इस नियम के चलते, 19 अगस्त को छुट्टी लेने पर सात दिन की सैलरी काटी जाएगी, जबकि पहले केवल एक दिन की सैलरी ही काटी जाती थी। HR मैनेजर ने इस नियम का विरोध किया, और इसी कारण उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल उठाया है कि क्या हमें कामकाजी माहौल में न्याय और समानता की उम्मीद करनी चाहिए?
यह भी पढ़े: जवान दिखने के चक्कर में लड़की ने किया ऐसा काम, जान कर तौबा कर लेंगे आप
विवाद की शुरुआत
HR मैनेजर के बॉस ने 19 अगस्त को राखी के दिन छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों की सैलरी से सात दिन की कटौती करने का नया नियम लागू किया। पहले, केवल एक दिन की सैलरी कटती थी। यह नया नियम HR मैनेजर को अन्यायपूर्ण लगा, और उन्होंने इसका विरोध किया।
बॉस का नया नियम और मैनेजर का विरोध
बॉस ने बताया कि 19 अगस्त को राखी के दिन कोई आधे दिन की छुट्टी या Half Day नहीं मिलेगी। अगर कोई इस दिन काम पर नहीं आता, तो उसकी सात दिन की सैलरी कट जाएगी। अगर किसी को इस फैसले से परेशानी है, तो वह इस्तीफा दे सकता है।
HR मैनेजर ने कहा कि एक दिन की Absence के लिए सात दिन की सैलरी काटना गलत है। लेकिन बॉस ने कहा कि अगर कर्मचारियों को यह नियम पसंद नहीं है, तो वे इस्तीफा दे सकते हैं।
बॉस के Responce और निकालने का प्रोसेस
HR मैनेजर ने बॉस के नए नियम का विरोध किया, लेकिन इसका उल्टा असर हुआ। बॉस ने उन्हें तुरंत निकालने का निर्णय लिया और ऑफिस का एक्सेस भी तुरंत बंद कर दिया। हालांकि, उन्हें दो हफ्ते का नोटिस दिया गया था।
HR मैनेजर ने LinkedIn पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनके बॉस, कुणाल कक्कड़ ने उन्हें निकालने का निर्णय लिया क्योंकि उन्होंने नए नियम का विरोध किया और कहा कि एक दिन की Absence के लिए सात दिन की सैलरी कटना गलत है।
यह भी पढ़े: लीक हो गई KFC की वर्ल्ड फेमस रेसिपी! कर्नल सैंडर्स के भतीजे के नोट ने खोल दिया बड़ा राज, आप भी जानिए
सोशल मीडिया पर Reactions और कंपनी का जवाब
जब HR मैनेजर की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो कंपनी ने कहा कि वह खुद को पीड़ित दिखा रही हैं। कंपनी ने आरोप लगाया कि बाबिना को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, जैसे कि फोन का ज्यादा इस्तेमाल और काम के समय में ऑनलाइन कोर्स करना।
कंपनी ने यह भी कहा कि बाबिना ने कर्मचारियों को लंबे समय की छुट्टी के लिए एकजुट करने की कोशिश की थी, जबकि बाकी स्टाफ ने 15 अगस्त और वीकेंड की छुट्टी का समर्थन किया और 19 अगस्त को आधे दिन की कामकाजी व्यवस्था पर सहमति दी थी।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
20 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines