Who Was Farmer Shubhakaran Singh in Hindi: किसान आंदोलन में बठिंडा के एक नौजवान शुभकरण सिंह की मौत की खबर सामने आई है। वह पंजाब के संगरूर में खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने गोली लगने की खबर से इनकार किया है, लेकिन इसे लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना की निंदा की है। आइए जानते हैं कि शुभकरण सिंह कौन था।
कौन था नौजवान शुभकरण सिंह?
जानकारी के अनुसार, शुभकरण सिंह की उम्र 23 साल थी। वह बठिंडा जिले के गांव वलो का निवासी था। कहा जा रहा है कि वह तीन दिन पहले ही किसान आंदोलन में शामिल हुआ था। शुभकरण दो बहनों का इकलौता भाई था। वह करीब 3 एकड़ जमीन का मालिक था। उसके निधन की सूचना से गांव में मातम पसर गया। राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में मृतक के शव को रखा गया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटना को हृदयविदारक बताते हुए शुभकरण सिंह के परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।
हरियाणा पुलिस ने किया मौत से इनकार
आपको बता दें कि हरियाणा पुलिस ने किसी की मौत से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, आज किसान आंदोलन में किसी भी किसान की मृत्यु नहीं हुई है। यह महज एक अफवाह है। दाता सिंह-खनोरी बॉर्डर पर दो पुलिसकर्मियों और एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की सूचना है।
पुलिस ने कहा- किसानों ने किया हमला
आपको बता दें कि किसान लगातार शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को पुलिस और किसान खनौरी बॉर्डर पर आमने-सामने हो गए। हरियाणा पुलिस के पोस्ट के अनुसार, दाता सिंह-खनोरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियो ने पराली में मिर्च पाउडर डालकर पुलिस का चारों तरफ से घेराव किया। पुलिस का कहना है कि किसानों ने पथराव किया। साथ ही लाठी, गंडासे का इस्तेमाल करते हुए पुलिसकर्मियों पर किया हमला। इस हमले में लगभग 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
आपको बता दें कि किसान आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों और सरकार के बीच एमएसपी समेत कई मुद्दों पर चार दौर की वार्ता हो चुकी है। हालांकि अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली कूच को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Kisan Andolan थमने की बजाय क्यों हो रहा उग्र; सरकार से 4 दौर की बातचीत फेल, कहां फंसा पेंच?
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines