Retreat Ceremony: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी पर रोक लगा दी गई थी। भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसके बाद से ही इस सेरेमनी को बंद कर दिया गया। करीब 12 दिन बाद इसको फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। दरअसल, रिट्रीट सेरेमनी 20 मई को फिर शुरू हुई, लेकिन ये केवल मीडिया कर्मियों के लिए थी। वहीं, आज से आम जनता भी रिट्रीट सेरेमनी का हिस्सा बन सकेगी। आज शाम 6 बजे से इसकी फिर से शुरुआत होने जा रही है।
आज से रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत
बीते दिन फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पर कल बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर से शुरू हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की वजह से बीटिंग रिट्रीट समारोह को स्थगित कर दिया गया था। आज फिर से आम जनता के लिए इस सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस बार सेरेमनी में थोड़े बदलाव किए गए हैं। जैसे- इस बार सेरेमनी में भारत की तरफ से गेट नहीं खोले जाएंगे। दोनों देशों के कमांडरों के हाथ मिलाने की परंपरा भी नहीं होगी। रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत पंजाब फ्रंटियर की तीनों संयुक्त चौकियों से हुई।
ये भी पढ़ें: SGPC और ध्रुव राठी के बीच क्या है विवाद? सरकार से सख्त कार्रवाई और FIR की मांग
रिट्रीट सेरेमनी में क्या होता है?
भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी होती है। इस सेरेमनी की शुरुआत आमतौर पर शाम को सूरज ढलने के साथ होती है। इसमें भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों की परेड शामिल है, जिसमें दोनों देशों के कमांडर हाथ मिलाते हैं। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही इस सेरेमनी बंद कर दिया गया था। अब हालात सामान्य हो रहे हैं, तो इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए भारी संख्या में दर्शक आते हैं।
ये भी पढ़ें: गोल्डन टेंपल भी था पाकिस्तान आर्मी के निशाने पर, भारतीय सेना के मेजर जनरल का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
5 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines