हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: पंजाब के फिरोजपुर में शराब फैक्ट्री के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, जानें क्यों पुलिस से भिड़े किसान

विज्ञापन

Ferozepur News: पंजाब के फिरोजपुर के जीरा में मंगलवार को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक शराब फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसान पुलिस से भिड़ गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे किसान शराब फैक्ट्री का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि फैक्ट्री न केवल स्थानीय आवास को प्रभावित करेगी बल्कि क्षेत्र के जल स्रोतों को भी नुकसान पहुंचाएगी और वे इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1605123823480627200

विज्ञापन

 और पढ़िए –Kisan Garjana rally: कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी बोले- किसान संगठनों की मांग पर तेजी से काम करेगी सरकार

बता दें कि फिरोजपुर में शराब फैक्ट्री का 24 जुलाई से विरोध शुरू हुआ था। फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र के मंसूरवाल गांव में शराब बनाने वाली मालब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन

146 दिनों से बंद पड़ी है फैक्ट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री 146 दिनों से बंद पड़ी है। प्रदर्शनकारियों में शामिल फैक्ट्री के आसपास के इलाकों के ग्रामीणों ने कारखाने के मुख्य द्वार पर घेराबंदी की है। उनका आरोप है कि फैक्ट्री से भूजल समेत पर्यावरण को नुकसान होगा। साथ ही उन्होंने खेतों में कम उपज के लिए भी फैक्ट्री को जिम्मेदार ठहराया।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, जवानों ने लश्कर के 3 आतंकवादियों को मार गिराया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola