अमित पांडे, चंडीगढ़:
Jagdeep Dhankhar Punjab University Controversy Haryana Share: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पंजाब यूनिवर्सिटी में शनिवार को एक बयान दिया। इस बयान पर राजनीति तेज हो गई है। दरअसल, उपराष्ट्रपति ने यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणा का भी हिस्सा है। उनका कहना था कि वे इस मामले को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान से भी बात करेंगे। धनखड़ का कहना है कि इससे हरियाणा के कॉलेजों को भी एफिलिएशन मिल सकेगी। इस बयान पर सियासी बवाल मच गया है।
भाजपा नेता की तरह बात नहीं करनी चाहिए
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग का कहना है कि हम उपराष्ट्रपति के बयान का विरोध करते हैं। उन्हें उपराष्ट्रपति जैसे पद पर रहकर भाजपा नेता की तरह बात नहीं करनी चाहिए। पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की सिरमौर संस्था है। पंजाब यूनिवर्सिटी में किसी और सूबे को हिस्सा नहीं दिया जा सकता। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी भगवंत मान ने इसे पंजाब की विरासत बताते हुए यूनिवर्सिटी में हरियाणा को हिस्सा देने से इनकार कर दिया था।
हरियाणा और पंजाब के साथ हिमाचल का भी हिस्सा था
हालांकि दूसरी ओर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर अपना हिस्सा देने के लिए तैयार हो गए थे। यूनिवर्सिटी को पहले लाहौर में स्थापित किया गया था, लेकिन विभाजन के बाद पंजाब के दो हिस्से होने पर इसे होशियारपुर में स्थापित कर दिया गया। पहले इसमें हरियाणा और पंजाब के साथ हिमाचल का भी हिस्सा था, लेकिन अब 40 फीसदी हिस्सा पंजाब और यूनियन टेरेटरी के पास 60 फीसदी हिस्सा हो गया है। कुछ साल पहले इसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की भी बात हुई थी।
क्या है पूरा विवाद?
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस बात को लगातार उठाते रहे हैं कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणा को हिस्सा दिया गया था। ऐसे में हरियाणा के कॉलेजों को भी यहां से एफिलिएशन मिलनी चाहिए। अब उपराष्ट्रपति ने भी यही बात दोहराई है।
ये भी पढ़ें: सचिन पायलट राजस्थान से दूर या बढ़ गया कद, क्या हैं छत्तीसगढ़ प्रभारी महासचिव बनाने के मायने? जानें
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
16 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
22 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines