Sukhpal Khaira drug smuggling case : नशीली दवाओं की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। सुखपाल खैरा को अब बड़ा झटका लगा है। बता दें कि ईडी मामले में सुखपाल सिंह खैरा पर चार्ज फ्रेम किया गया है। उन पर यह एक्शन मोहाली कोर्ट ने लिया है। सुखपाल खैरा की आज मोहाली जिला अदालत में पेशी हुई।
अदालत में पेश हुए सुखपाल सिंह खैरा
अदालत में उनके और दूसरे आरोपी गुरदेव सिंह के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई। इस मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी। खैरा के खिलाफ प्राथमिक आरोपों में तस्करों के एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का समर्थन करना, उन्हें आश्रय देना और ड्रग तस्करों से वित्तीय लाभ प्राप्त करना शामिल है।
क्या था मामला ?
28 सितंबर की सुबह-सुबह कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को फाजिल्का पुलिस ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उनसे जुड़े 2015 के एक मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी।जांच एजेंसी की चार्जशीट के मुताबिक, प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल कथित तौर पर संपत्तियां खरीदने के लिए किया गया था। बता दें कि सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद AAP और कांग्रेस के संबंधों में लगातार खटास बढ़ने पर है।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines