Punjab Lok Sabha Election 2024: शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में दूसरी लिस्ट जारी कर 6 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने फिरोजपुर से नरदेव सिंह बॉबी मान और लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों को मैदान में उतारा है। वहीं, होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल और जालंधर से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी को उतारा गया है। उधर, चंडीगढ़ सीट से हरदीप सिंह बटरेला पर दांव खेला है।
सुखबीर बादल ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल में पार्टी उम्मीदवारों का ऐलान किया। खास बात यह है कि सोमवार को ही पार्टी में आए कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष मोहिंदर सिंह पर को भी जालंधर से टिकट दिया गया है। केपी को कांग्रेस का कद्दावर नेता माना जाता है। वे पहले भी सांसद रह चुके हैं। शिअद जालंधर और होशियारपुर से किसी बड़े चेहरे पर दांव खेलना चाहती थी। जिसमें पार्टी को केपी बिल्कुल फिट नजर आए
यह भी पढ़ें: ‘मां और पत्नी नहीं लगातीं सिफारिश’, निजी जीवन पर खुलकर बोले सीएम भगवंत मान
मोहिंदर सिंह की दलित समाज पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। वे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भी करीबी माने जाते हैं। जालंधर सीट से वे 2009 में सांसद बने थे। लेकिन 2014 में वे जालंधर सीट से ही विजय सांपला से हार गए थे। इससे पहले वे 3 बार एमएलए और प्रदेश में 2 बार मंत्री रह चुके हैं। वे काफी पुराना चेहरा होने के कारण पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
पहले किया था 7 उम्मीदवारों का ऐलान
इससे पहले शिरोमणि अकाली दल ने पहली लिस्ट में 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। वहीं, जालंधर से बड़े नेता का जाना कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। सुखबीर बादल दोपहर को उनके घर गए थे। इसके बाद में उनको अकाली दल में लाया गया। तभी से माना जा रहा था कि केपी को जालंधर या होशियारपुर सीट से लड़ाया जा सकता है। शनिवार को एक होटल में भी सुखबीर की केपी को लेकर बैठक हुई थी।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
20 mins agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
10 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
19 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines