School Students in Punjab Vidhan Sabha: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं की भी चलाई जा रही है। इसके अलावा राज्य में युवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी कई योजनाएं बनाई जा रही है। इसी के तहत पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान सदन में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आए। पीवीएस स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कोटकपूरा के इन छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सदन की कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया और काफी जानकारी दी।
छात्रों ने की स्पीकर के बात
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने छात्रों से कहा कि सदन की कार्यवाही देखकर आप विद्यार्थियों को राज्य की विधायी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मिलती है। वहीं राजनीतिक नेताओं का काम भी वास्तविक अर्थों में देखा जा सकता है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि पंजाब के युवा विदेश जाने की इच्छा छोड़कर यहीं रहकर अच्छा काम करें। जिससे समाज का भी कल्याण हो।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने दी आम लोगों को बड़ी राहत; प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए नहीं पूरी करनी होगी ये शर्त
छात्रों ने देखी विधानसभा सत्र की कार्यवाही
बता दें कि बीते दिन सदन में जिला फरीदकोट के कोटकपूरा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदबाजा के 90 विद्यार्थी आए थे। यहां उन्होंने विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखी और विधायी के काम के बारे में अच्छे जाना है। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बच्चों से कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत कर सफल बनने चाहिए।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
3 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
3 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
5 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines