Rahul Gandhi Security Breach: पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में दो बार सेंध का मामला सामने आया है। यात्रा के दौरान एक शख्स ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए राहुल गांधी के पास जा पहुंचा। इसके बाद शख्स ने राहुल गांधी के गले लगने की कोशिश की। घटना होशियारपुर की है।
यात्रा के दौरान एक अन्य व्यक्ति राहुल गांधी की सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए उनके पास पहुंच गया और सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को कांग्रेस सांसद से दूर हटाया।
पंजाब कांग्रेस चीफ बोले- सुरक्षा में चूक का मामला नहीं
उधर, पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि कोई सुरक्षा उल्लंघन नहीं था, लोग सिर्फ राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं और वह उनका स्वागत करते हैं, वह आदमी सुरक्षा जांच के बाद उनके पास आया और राहुल गांधी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित था इसलिए अचानक उसे गले लगा लिया।
होशियारपुर IGP लॉ एंड ऑर्डर विंग जीएस ढिल्लों ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने राहुल गांधी को गले लगाया, जब तक मैं वीडियो की जांच नहीं करता, तब तक मैं यह नहीं कह सकता कि यह सुरक्षा उल्लंघन था, लेकिन वीडियो से सुरक्षा में उल्लंघन का मामला प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी के आसपास के सुरक्षा घेरे में किसी को घुसने नहीं देते। हम हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से भी सभी की तलाशी लेते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में पीले रंग की जैकेट में एक शख्स राहुल गांधी की ओर आता दिख रहा है। थोड़ी देर बाद शख्स राहुल की ओर बढ़ता है और उनके गले लगने की कोशिश करता है। इस दौरान राहुल गांधी के पास मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शख्स को रोक लिया।
सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया है अलर्ट
बता दें कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध की आशंका है। एजेंसी की ओर से राहुल गांधी को कश्मीर में यात्रा के दौरान कुछ जगहों पर पैदल नहीं चलने की सलाह दी गई है।
और पढ़िए – बडगाम में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़, लश्कर के दो आतंकी ढेर
होशियारपुर के टांडा से शुरू हुई यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह होशियारपुर के टांडा से फिर शुरू हुई। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा सोमवार रात को मुकेरियां में ठहरी थी। इस दौरान कांग्रेस के पंजाब प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, हरीश चौधरी और राज कुमार चब्बेवाल समेत पार्टी के सीनियर नेता राहुल गांधी के साथ देखे गए।
बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी ने कहा था कि यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
7 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
8 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
13 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
14 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines