Punjab Transport Minister Laljit Singh Bhullar: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में परिवहन विभाग में पब्लिक बिहेवियर को सरल बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने और नागरिकों के घर पर सेवाएं प्रदान करने जैसे मुद्दों पर बात की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सरकार परिवहन प्रशासन के अलग-अलग पहलुओं को बेहतर बनाने और सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित सड़कें बनाने पर काम कर रही है। इसके अलावा बैठक में लाइसेंसिंग, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस प्रमाणन, प्रवर्तन, कराधान और सड़क सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई है।
राज्य में लागू हुई ये नीतियां
पंजाब भवन में आयोजित ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट टेक्निकल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स एसोसिएशन के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा सुरक्षित सड़कें और प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए राज्य में वाहन स्क्रैपिंग और इलेक्ट्रिक वाहन नीतियों को लागू किया गया है।
परिवहन मंत्री ने की घोषणा
इस दौरान परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने घोषणा की कि इस साल नवंबर में पंजाब में सड़क सुरक्षा पर एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और देश भर के विशेषज्ञों के साथ सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन में गुड प्रेक्टिस को शेयर करने, नई रणनीतियों पर चर्चा करने और पंजाब में सड़क सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।
यह भी पढ़ें: Punjab: अनुसूचित जाति के छात्रों में पढ़ाई में नहीं आएगी कमी, राज्य सरकार ने किताबों के लिए दिए 39.69 करोड़ रुपये
टेक्नीकल स्किल टीम
इस दौरान सड़क सुरक्षा पर अग्रणी एजेंसी ‘पंजाब राज्य सड़क सुरक्षा परिषद’ के डायरेक्टर जनरल आर. वेंकट रत्नम ने फेडरेशन की खास कोशिशों की सराहना की। इसके साथ उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य भर में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों की घटनाओं को कम करने के लिए उनकी टेक्नीकल स्किल टीम की स्पेशलिटी का पूरा लाभ उठाया जाएंगे।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
17 mins agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
9 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
13 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines