Punjab Road Accident Birthday Celebration Turned into Mourning: पंजाब के मसलियां में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा नकोदर रोड नेशनल हाईवे पर हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। हादसे के शिकार लोग बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर मलसियां से गांव मूसेवाल जा रहे थे।
केक लेकर जा रहे थे सभी
इस घटना को लेकर गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव मूसेवाल ने बताया कि उसका छोटा भाई सुखदेव सिंह (36) अपने मोटरसाइकिल पर पत्नी लखविन्द्र कौर, बेटे मनकीरत सिंह (1) और अनिल ठाकुर हाल निवासी मलसियां (बिहार) के साथ मलसियां से केक लेकर गांव मूसेवाल जा रहे थे। इस दौरान जब वे बिल्ली चहारमी अड्डे के नजदीक पहुंचे तो, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टिप्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- आधी रात जला रहे थे लाश, भाई आया और चिता बुझाकर उठा ले गया…ससुरालियों की घिनौनी करतूत आई सामने
घायलों को नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया
इस हादसे के वक्त आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया। जिसके बाद एम्बुलेंस द्वारा घायलों को नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने लखविन्द्र कौर व मनकीरत सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा घायल सुखदेव सिंह व अनिल ठाकुर को प्राथमिक सहायता देकर जालंधर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया, वहां अनिल ठाकुर ने भी दम तोड़ दिया।
टिप्पर चालक फरार
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कल मेरे भतीजे का जन्मदिन था और घर में खुशी का माहौल था, परंतु आज तीनों की मौत से खुशियां गम में बदल गईं। इस हादसे के संबंध में एस.एच.ओ. शाहकोट जसविन्द्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल नकोदर के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
1 day agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
2 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
2 days agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
4 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
5 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
5 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines