Punjab Police Solve Murder Mystery, मोहाली: पंजाब पुलिसा ने कैब ड्राइवर सतबीर सिंह हत्याकांड की मिस्ट्री को सुलझा लिया है। पुलिस को 12 सितंबर से लापता कैब ड्राइवर सतबीर सिंह की लाश कार में केड़ी खैड़ा नहर के अंदर मिली। जांच के बाद पता चला कि मृतक गांव कंडाला का रहने वाला है। अब इस मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने फाइली सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
अवैध संबंध का राज
इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि कैब ड्राइवर सतबीर सिंह का मुख्य आरोपी मेजर सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। दोनों के इस रिश्तें के बारे में मेजर सिंह को पता चल गया, जिसके बाद उसने घर में काफी कलैश किया। मेजर सिंह ने अपनी पत्नी के फोन में सतबीर के नबंर को ब्लॉक कर दिया। साथ ही उसने अपनी पत्नी पर भी काफी सख्ती लगा दी।
अश्लील फोटो-वीडियो भेज 10 लाख की मांग
वहीं, सतबीर सिंह इन सब के बाद भी मेजर सिंह की पत्नी से मिलने और बात करने की कोशिश करता रहता था। लाख कोशिशों के बाद भी सतबीर सिहं की उससे बात नहीं हो रही थी। जिसके बाद सतबीर ने मेजर सिंह को उसकी पत्नी की कुछ अश्लील फोटो और वीडियो भेज दी और 10 लाख रुपए की मांग की। इससे मेजर सिंह और भड़क गया।
यह भी पढ़ें: पंजाब में कांग्रेस नेता की हत्या, सरेआम गोलियों से छलनी किया, खालिस्तानी आतंकी ने ली मर्डर की जिम्मेदारी
हत्या की साजिश
इसके बाद मेजर सिंह ने सतबीर रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसे 12 सितंबर को 10 लाख रुपए देने के लिए एयरपोर्ट चौक के शराब ठेके पर बुलाया था। इस दौरान मेजर सिंह का दोस्त कर्ण वहां मौजूद था। पहले तो दोनों ने सतबीर को खूब शराब पिलाई और उसे नशे में धुत्त कर दिया। इसके बाद दोनों ने सतबीर को जान से मारा और फिर उसको उसी की कार के पीछे वाली सीट पर बैठा दिया। हत्या बाद सतबीर की लाश को कार सहीत कंडा खैड़ी नहर में फैक दिया है।
लाश को ठिकाने लगाया
सतबीर की लाश को ठिकाने लगाने के बाद मेजर सिंह ने अपने बेटे को फोन करके नेहर के किराने बुलाया। मेजर सिंह का बेटा नहर किनारे गया और वहां से तीनों एक साथ वापस आए। सतबीर के हत्या की सारी प्लानिंग की खबर मेजर की पत्नी को थी।
पुलिस की कार्रवाई
इस मामले की कार्रवाई को लेकर मोहाली के DSP City-2 एचएस बल ने बताया कि गिरफ्तार हुए 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है। कोर्ट ने तीनों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस रिमांड के दौरान कई और राज खुल सकते हैं। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी कर्ण की तलाश में जुटी हुई हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
13 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
23 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines