चंडीगढ़: ऑपरेशन ब्लूस्टार वर्षगांठ- जिसे घल्लूघारा सप्ताह के नाम से भी जाना जाता है, उसको ध्यान में रखते हुए, पंजाब पुलिस ने इस सप्ताह के शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
आम जनता में विश्वास जगाने के उपाय के रूप में गुरुवार को सीपीज/एसएसपीज के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने संबंधित जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया। सभी 28 पुलिस जिलों में 192 संवेदनशील क्षेत्रों को कवर करते हुए 110 फ्लैग मार्च किए गए।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर यह अभ्यास मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत आयोजित किया गया था।
विशेष डीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि सीपीज/एसएसपीज को अपने-अपने जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च के दौरान 368 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा भी है।उन्होंने कहा कि इस कवायद का उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को तैयार करने के अलावा आम जनता के आत्मविश्वास को बढ़ाना था।
अर्पित शुक्ला ने कहा, “पंजाब पुलिस ऑपरेशन ब्लूस्टार वर्षगांठ के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करेगी, जिसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और राज्य भर में पर्याप्त सुरक्षा भी तैनात की गई है।”स्पेशल डीजीपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस टीमों की तैनाती भी तेज कर दी गई है।
इस बीच, सीपीज/ एसएसपीज को भी अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस नाकों को तेज करने और सभी प्रवेश करने वाले / बाहर जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच करने के लिए कहा गया है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
15 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
18 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines