अमित पांडेय
Punjab Police Exposed One More Terrorist Modules: पंजाब पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में कई आतंकी मॉड्यूल को पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। शनिवार को एक बार फिर से पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के नापाक इरादों पर पानी फेरते हुए SAS नगर (मोहाली) में संचलित एक आतंकी मॉड्यूल को तोड़ दिया है। पुलिस ने इस मॉड्यूल के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये आतंकी मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थक बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानी BKI द्वारा संचालित था। इस बात की जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी है।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी जानकारी
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी के देते हुए बताया कि ये आतंकी मॉड्यूल त्योहारों के दिनों में टारगेट किलिंग कर पंजाब का माहौल खराब करने के लिए काम कर रहा था। पुलिस ने इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। डीजीपी पंजाब ने बताया कि इस आंतकी मॉड्यूल का SAS नगर पुलिस के CIA विंग ने भंडाफोड़ किया है। इस आंतकी मॉड्यूल के सदस्यों के संबंध पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Watch Video: मौत की सजा देने का Video वायरल, गुरुद्वारे में चोरी का इल्जाम लगाया, ग्रिल से बांध पीट-पीट कर मार डाला
आतंकी संगठन BKI का हाथ
बता दें कि, हरविंदर सिंह रिंदा के आतंकी संगठन BKI के साथ मिलकर इस मॉड्यूल के सदस्य पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। ये आतंकी पाकिस्तान से ड्रोन की जरिये हथियार मंगवा पंजाब में सप्लाई करने का भी काम कर रहे थे। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान इन आरोपियों के पास से 6 विदेशी पिस्टल बरामद किए हैं। इसके साथ ही 275 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर ये हथियार कहां प्रयोग किए जाने थे और इन्हें किसे डिलीवर करना था।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
9 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
18 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines