हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का मुख्य सहयोगी जोगा सिंह सरहिंद से अरेस्ट, यूपी के पीलीभीत में दी थी पनाह

विज्ञापन
घेरे में जोगा सिंह।

Punjab News: पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया है। यह सफलता अमृतसर और होशियारपुर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में मिली है।

अमृतसर के डीआईजी बॉर्डर रेंज नरिंदर भार्गव ने बताया कि जोगा सिंह वह व्यक्ति है जिसने अमृतपाल को 18 मार्च की फरारी के बाद पीलीभीत में पनाह दी और उसका साथ देता रहा। इसे होशियारपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जोगा सिंह की एक पुरानी तस्वीर भी पुलिस ने जारी की है। जिसमें वह एक चारपाई पर बैठा। उसके सिर पर पीले रंग की पगड़ी है। बगल में उसके अमृतपाल सिंह बैठा हुआ है।

विज्ञापन

मनरईया में चार लोग ठहरे थे, तीन अरेस्ट

पुलिस के अनुसार, 28 मार्च को होशियारपुर के मनरईया में कुल चार लोग ठहरे थे। इनमें से अमृतपाल को छोड़कर बाकी तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। जोगा सिंह से अमृतपाल के संबंध में पूछताछ की जाएगी। जोगा सिंह अजनाला केस में शामिल नहीं था।

इससे पहले 10 अप्रैल को अमृतपाल का मेन हैंडलर पप्पलप्रीत सिंह को स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में पकड़ा था।

विज्ञापन

अमृतपाल अब तक फरार

पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर 18 मार्च को कार्रवाई की थी। पुलिस के सैकड़ों समर्थकों को गिरफ्तार किया था, हालांकि अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। पंजाब पुलिस उसे पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। अमृतपाल पिछले साल भारत लौटकर आया था, जिसके बाद से वह पप्पलप्रीत के साथ मिलकर काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर में पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 की मौत, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola