Punjab Police Arrested Terrorist Rinda-3 Associates, चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर गैंगस्टरों के खिलाफ संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादी हरविंदर रिंदा के 3 साथियों को गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा के गैंगस्टर सोनू खत्री के साथ काम करता था। ये तीनों गैंगस्टर शूटर हैं। गिरफ्तार गैंगस्टरों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ जस्सी लोधीपुर, जोगराज सिंह उर्फ जोगा फुलड़ीवाल और सुखमन सिंह उर्फ सुखमन बराड़ के रूप में हुई है।
-
21 जुलाई 2023 को जीरकपुर के लोहगढ़ में मेट्रो प्लाजा में दिनदहाड़े दिया था गोलीबारी की वारदात को अंजाम
तीनों गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया कि तीनों को केंद्रीय एजेंसियों की मदद से पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टेररिस्ट फोर्स ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। तीनों के पास से विदेशी पिस्टल बरामद हुई हैं। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों गैंगस्टर कई गंभीर अपराधों में शामिल थे।
उन्होंने कहा कि ये वही आरोपी हैं, जिन्होंने 21 जुलाई 2023 को जीरकपुर के लोहगढ़ में मेट्रो प्लाजा में दिनदहाड़े गोलीबारी को अंजाम दिया था। इसमें दो युवक इंद्रजीत सिंह और सतिंदर सिंह घायल हो गए। एक युवक की जांघ में गोली लगी, जबकि दूसरे को दो गोलियां लगीं। पुलिस ने मौके से गोली के चार खोल बरामद किए थे, वहीं इस ऑपरेशन के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की एक सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी सामने आई थी।
यह भी पढ़ें: पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में फायरिंग; एक की मौत और 2 घायल, 25 से 30 हमलावर थे
उन्होंने बताया कि आतंकी रिंदा के साथी तीनों गैंगस्टरों पर हत्या के 5 और हत्या के प्रयास के 7 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ और भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आतंकी हरिंदर सिंह रिंदा के गिरफ्तार तीन साथी गैंगस्टर सोनू खत्री के लिए काम करते थे। उसके कहने पर ही पंजाब और आसपास के इलाके में विभिन्न आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वारदातों को अंजाम देने के बाद ये आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों और नेपाल में शरण ले लेते थे।
<
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
4 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
13 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
17 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines