Punjab News: पंजाब से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पिछले दिनों किन्हीं कारणों से सतलुज नदी में बहकर दो युवक पाकिस्तान पहुंच गई। जहां उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया है। हालांकि जानकारी होने पर बीएसएफ पाक रेंजर्स से बात कर रही है।
पाक रेंजर्स से बीएसएफ ने किया संपर्क
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पंजाब में पाकिस्तान के सीमवर्ती इलाके फिरोजपुर के थाना प्रभारी बचन सिंह ने बताय कि उन्हें मैसेज मिला है, दो युवक पिछले दिनों सतलुज नदी में बह गए थे। वह दोनों बहककर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए। वहां उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया है।
थाना प्रभारी बचन सिंह ने एएनआई को बताया कि सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पाकिस्तान के रेंजर्स से बातचीत की है। साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
युवकों के परिवार वाले भी पहुंचे
एएनआई ने थाना प्रभारी के हवाले से कहा है कि हमें संदेश मिला कि दो युवक बहकर पाकिस्तान चले गए हैं। कल और आज पाकिस्तान रेंजर्स और हमारी बीएसएफ के बीच फ्लैग मीटिंग हुई है। युवकों को सौंपने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। युवकों के परिवार वाले भी यहां आ गए हैं।
पहाड़ों पर बारिश से नदियों में आई बाढ़
बता दें कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद पंजाब और हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में नदियां अपने पूरे उफान पर हैं। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी,ण बाढ़ भी देखी गई थी। आशंका है कि इसी दौरान दोनों युवक बहकर गए हैं। हालांकि युवकों की पहचान नहीं खोली गई है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
6 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines