अबोहर: पंजाब के अबोहर बॉर्डर पर रविवार को हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। यहां BSF ने दोपहर करीब 12:15 बजे जांच अभियान के दौरान दो एके 47 राइफल, 4 राइफल मैगजीन, 2 पिस्टल और 4 पिस्टल मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। इस खेप के बरामद होने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आसपास इलाके में जांच अभियान चल रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1601882923640446976?s=20&t=HVzAufbgjxU6j3D8BcqAjw
फिलहाल बीएसएफ इस बारे में जांच कर रही है कि यहां इतनी बड़ी संख्या में हथियार किस लिए लाए गए। क्या यह किसी आतंकी साजिश का हिस्सा है? स्थानीय पुलिस अब आसपास के इलाके में छानबीन कर रही है। क्षेत्र में आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पंजाब के गन कल्चर पर लगातार बीएसएफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।
इससे पहले फिराेजपुर में मिले थे हथियार
जानकारी के मुताबिक एके-47 राइफल और बरामद गोला-बारूद से आशंका है कि पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से सीमापार से लाए गए। इससे पहले पंजाब के फिरोजपुर में BSF पे फिरोजपुर के गांव गंडू किल्चा में सीमा पर लगी बाड़ के आगे विशेष तलाशी अभियान चलाया था। इस तलाशी के दौरान, BSF ने 2 पैकेट में 5 मैगजीन के साथ 5 असॉल्ट राइफल और 10 मैगजीन के साथ 5 पिस्टल बरामद की थी।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines