फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF ने एक किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुबह सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में दबिश देते हुए गांव-पीर इस्माइल खान के पास पड़ने वाले क्षेत्र में सीमा बाड़ के आगे पैरों के निशान और संदिग्ध निशान देखे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सघन तलाशी के दौरान सैनिकों ने एक आलू के खेत से पीले रंग के पॉलिथीन में लिपटे हेरोइन (सकल वजन – 01 किलोग्राम) का एक पैकेट बरामद किया।
और पढ़िए –10 दिन में दूसरी घटना, अब शराब के नशे में एक यात्री ने महिला के कंबल पर किया पेशाब
https://twitter.com/ANI/status/1610966104884785154?s=20&t=Q4DRz8qEWrQ5kLeMGvmTCg
जानकारी के मुताबिक इससे पहले पंजाब पुलिस ने हाल ही में हफ्ता भर अभियान चला कुल 271 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। कब्जे से पुलिस ने 10 किलो हेरोइन, 13.52 किलोग्राम अफीम, 5.52 किलोग्राम गांजा, 3.43 क्विंटल भुक्की, 54123 टैबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन समेत अन्य प्रकार का मेडिकल नशा बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 17.66 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
8 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines