हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Punjab News: पंजाब में सोमवार तक मोबाइल इंटरनेट, SMS पर रोक; अमृतपाल की तलाश जारी

विज्ञापन

Punjab News: पंजाब पुलिस की ओर से ‘भगोड़ा’ घोषित ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उधर, किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर राज्य की पुलिस ने रविवार को सीआरपीएफ जवानों के साथ पूरे पंजाब में फ्लैग मार्च किया। सार्वजनिक सुरक्षा के हित में राज्य सरकार ने सोमवार दोपहर तक वॉयस कॉल को छोड़कर एसएमएस और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को बढ़ा दिया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पंजाब सरकार के गृह मामलों और न्याय विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं, वॉयस कॉल को छोड़कर, पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में 20 मार्च (12:00 घंटे) तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1637327758157045760

NSA के खिलाफ अमृतपाल के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी

मामले से जुड़े सूत्रों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि पंजाब पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के प्रावधानों के तहत अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की योजना बना रही है। अमृतसर के पुलिस उपायुक्त परमिंदर सिंह भंडाल ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए अमृतसर और शहर के बाहरी इलाकों में 100 नाके बनाए हैं। चौकियों पर पुलिसकर्मियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें