हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मान सरकार युवाओं को दे सकती है ये नौकरी की सौगात, जानें क्या है पूरी प्लानिंग

PSPCL Recruitment 2024: पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से सेवानिवृत्त तकनीकी कर्मचारियों खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के लिए जल्द निर्णय लिया जा रहा है। आइए जान लेते हैं पूरी जानकारी..

विज्ञापन
PSPCL vacancy

PSPCL Recruitment 2024:पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पूरी कोशिश रहती है कि प्रदेश की जनता को सरकार की तरफ से हर सुख- सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। एक प्रदेश का विकास तब होता है, जब वहां का युवा आगे बढ़ें। इसलिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत बिजली विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने रिटायर्ड टेक्निकल स्टाफ के लिए आवेदन के लिए जल्द फैसला लिया जा रहा है।

पीएसपीसीएल ने जनशक्ति की कमी को पूरा करने तथा इस धान सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए रिटायर्ड तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को मुख्य अभियंता सेंट्रल जोन ने अधीक्षण अभियंताओं (Superintending Engineers) को पत्र लिखकर सेवानिवृत्त तकनीकी कर्मचारियों के नाम उनकी सहमति के साथ एक दिन के भीतर भेजने को कहा है। 31 दिसंबर 2024 तक उनकी आयु 62 साल से कम होनी चाहिए।

युवाओं को मिले रोजगार 

पत्र में कहा गया है कि इस गर्मी और धान के मौसम में पीएसपीसीएल को उपभोक्ताओं की शिकायतों पर ध्यान देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और इससे निगम की छवि खराब हो रही है। अलग-अलग कर्मचारी संगठन सभी उपविभागों में तकनीकी कर्मचारियों की कमी को उजागर कर रहे हैं तथा खाली तकनीकी पदों को भरने की मांग कर रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं की शिकायतों का सही समय और तरीके से समाधान किया जा सके। पीएसपीसीएल युवाओं को रेगुलर जॉब देने के बजाय रिटायर्ड एम्प्लाइज को फिर से रोजगार देने का ऑप्शन चुन रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- उपचुनाव में जीत के बाद जालंधर आए CM मान, बोले- वादा किया था यहां से काम करूंगा

ये भी पढ़ें-  राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज में पंजाब के युवाओं को प्राइम चांस का ऑफर, जानें क्या बोले मंत्री

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  मान सरकार की कोशिश कामयाब! 77 बच्चों को भिखारियों के दल-दल से निकाला गया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola