Punjab Nal Jal Mitra Program, चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पंजाब के सभी गांवों में ‘नल जल मित्र प्रोग्राम’ जल्द शुरू किया जा रहा है। जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से ‘नल जल मित्र’ के लिए एक मल्टी स्किलिंग कोर्स डेवलप किया है। कोर्स करने वाले से कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसका खर्च सरकार उठाएगी। यह जानकारी जल सप्लाई एवं सैनिटेशन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने दी है।
जल सप्लाई योजना
कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य गांवों के स्थानीय लोगों को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वह जल सप्लाई योजनाओं को बढ़िया ढंग से चला सकें। इस कोर्स को पूरा करने वाला व्यक्ति छोटी मरम्मत और संभाल करने में सक्षम बन सकता है। कोर्स करने वाले व्यक्ति को ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार मिलने की संभावना होगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब में बिछी सियासी बिसात…कौन किसके साथ? कांग्रेस AAP के भरोसे..अकाली आएगा BJP के साथ?
510 घंटे का होगा कोर्स
कोर्स 510 घंटे का है। ‘नल जल मित्र प्रोग्राम’ से पंजाब के लगभग 12 हजार गांवों की ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। लोगों को तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्लंबिंग, बिजली के काम, पंप संचालन आदि में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण प्रोग्राम को इसी साल मार्च तक शुरू करने की योजना है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए गांवों की ग्राम पंचायतें अपनी जल सप्लाई योजना के रख-रखाव काम के लिए स्थानीय व्यक्ति को नामित करेंगी। राज्य की हर ग्राम पंचायत से कम से कम एक व्यक्ति को ‘नल जल मित्र’ की ट्रेनिंग दी जाएगी।
गांव-गांव तक पहुंचे जल जीवन मिशन
बता दें कि जल जीवन मिशन के तहत हर ग्रामीण घर तक पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। पंजाब के ज्यादातर गांवों में ग्राम पंचायतें जल और स्वच्छता कमेटी (GPWSC) के जरिये जल आपूर्ति योजनाओं के रख-रखाव और प्रबंधन का कार्य करती है। इन योजनाओं का लंबे समय तक ठीक ढंग से चलते रहने के लिए स्थानीय स्तर पर कौशल मानव संसाधनों की उपलब्धता आवश्यक है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पंजाब के सभी गांवो में ‘नल जल मित्र प्रोग्राम’ लागू किया जाना है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
7 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines