Punjab Cabinet Minister Harpal Singh Cheema, दिढ़बा/ संगरूर: पंजाब की मान सरकार राज्य को विकास की बुलन्दियों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में पंजाब सरकार ने दिढ़बा के गांव कोठे आला सिंह (खड्यिाल कोठे) में गंदे पानी की निकासी की समस्या को दूर करते हुए प्राइवेट व्यक्ति से ज़मीन खरीद कर ग्राम पंचायत को दे दी। इसकी जानकारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी है। उन्होंने बताया कि गांव में गंदे पानी की निकासी को लेकर पिछले काफी समय से परेशानी चल रही थी।
जमीन खरीद कर ग्राम पंचायत को दी
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि गांव कोठे आला सिंह के निवासियों की एक मांग पूरी की गई है। पंजाब सरकार द्वारा पहली बार 37 लाख रुपये की जमीन खरीद कर ग्राम पंचायत को दी गई है, ताकि पिछले कई दशकों से पानी के संकट से जूझ रहे गांव वासियों को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि गांव की ग्राम पंचायत के पास कोई अतिरिक्त ज़मीन नहीं थी और गांव में गंदे पानी की निकासी का कोई भी प्रबंध न होने के कारण कई बार इस मुद्दे पर गांव वासियों में आपसी मतभेद भी हो जाते थे।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस प्रयास के फलस्वरूप गांव वासियों को बड़ी राहत मिलेगी और जल्दी ही इस प्रोजेक्ट के आरंभ होने से इसी जमीन पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी बनाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratistha Top Videos:10 वीडियो में देखें राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
ग्रामीण क्षेत्रों का विकास
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विधान सभा हलका दिढ़बा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करवाने के लिए निरंतर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं और यहां के लोगों की हर जरूरत से सरकार पूरी तरह अवगत है।
हर सुविधा को चरणबद्ध ढंग से यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने इस मौके पर गांव के विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की ग्रांट का ऐलान किया, जिससे नालियों के लिए भूमिगत पाइपें भी डाली जाएंगी।
गंदे पानी की निकासी
गांव के सरपंच भोला राम ने पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने गांव वासियों के इस मसले को गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण गंदे पानी की निकासी का मुद्दा गांव वासियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।
संबंधित खबरें
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
7 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines