Punjab News: पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने मंगलवार को एक सर्च इंजन लॉन्च किया है। इस सर्च इंजन के जरिए लोग 1947 की आजादी के बाद से लेकर अब तक के विधानसभा बहसों के बारे में आसानी से जान सकते हैं। भारत में यह शानदार पहल करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। इस सर्च इंजन को हैदराबाद के IIIT (इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के कॉर्डिनेशन से डेवलप किया गया है। इसकी मॉनीटरिंग पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और एडवाइजर गुरप्रीत लेहल और नोएडा के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) द्वारा की जा रही है। चलिए एक नजर इस ‘सर्च इंजन’ के होने वाले फायदे पर भी डालते हैं…
डिजिटल म्यूजियम सर्च इंजन के फायदे
- इससे राज्य की जनता को 77 सालों की विधानसभा बहसों के बारे में आसानी से सारी जानकारी मिल जाएगी।
- इससे नागरिकों, शोधकर्ताओं और सांसदों को विधानसभा की ऐतिहासिक बहसों और कार्यवाही तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी।
- इससे यूजर्स को सब्जेक्ट, भाषा और तिथि सीमा के आधार पर वाद-विवाद खोजने की सुविधा मिलेगी।
- 1947 से लेकर अब तक की विधानसभा बहसों तक पहुंच लोगों के लिए संभव हो सकेगा।
- इससे विधायकों के लिए एक व्यापक समाधान तैयार करने में मदद मिलेगी।
- नए प्लेटफॉर्म के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए बाकी विभागों के लिए नियमित ट्रेनिंग सेंटर की योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात के 18 जिलों में लू का अलर्ट; भीषण गर्मी पर क्या है IMD का अपडेट
क्या है इसका उद्देश्य?
इसके साथ ही कुलतार सिंह संधवान ने विधायक ई-कनेक्ट कार्यक्रम के तहत ई-गैलरी पास और सदन समितियों के पेपरलेस आंतरिक कामकाज सहित अन्य डिजिटल पहलों का भी उद्घाटन किया। इन पहलों का उद्देश्य विधायी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना और शासन की पारदर्शिता को बढ़ाना है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines