Punjab Assembly Completely Digitized: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पंजाब विधान सभा के समूचे काम को कागज़ रहित कर दिया गया है। अब पंजाब के अगले विधानसभा सैशन का सारा कामकाज पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगा। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि पंजाब विधानसभा में पहली बार नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन प्रोजेक्ट लागू किया गया है। इससे सदन की कार्यवाही मुकम्मल रूप में डिजीटाइज्ड और पेपरलेस हो गई है।
ई- विधान एप्लीकेशन
पंजाब विधानसभा में आज शुरू हुई दो दिवसीय नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन (नेवा) कान्फ़्रेंस-कम- वर्कशाप के दूसरे सेशन के दौरान विधायकों और प्रशासनिक सचिवों को नयी प्रणाली के अंतर्गत कामकाज करने के ट्रेनिंग दी गई। संधवां ने कहा कि पंजाब विधानसभा के कामकाज को हाई-टेक बनाने और आधुनिक प्रौद्यौगिकी के साथ जोड़ने के लिए डिजिटल विंग स्थापित किया गया है। डिजिटल विंग में आईटीसेल, एनआईसी सेल, हाईटेक ट्रेनिंग रूम (नेवा सेवा केंद्र), हाईटेक कंट्रोल रूम, नैटवर्क कंट्रोल रूम शामिल हैं।
नेवा ऐप का प्रयोग
स्पीकर ने कहा कि नेवा ऐप के प्रयोग से सदन की कार्यवाही की लाइव वैबकास्टिंग की जाएगी। इससे सदन की कार्यवाही में लोगों की भागीदारी बढ़ेगी। वहीं, पंजाब विधानसभा के सचिवालय का कामकाज और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में पेपर भी इलेक्ट्रॉनिक विधि के द्वारा पेश किए जाएंगे। विधानसभा सदस्यों और स्टाफ को कागज़ रहित सहूलतें हासिल होंगी।
पूरी तरह से पेपरलेस विधानसभा
संधवां ने पंजाब विधानसभा को पूरी तरह से पेपरलेस करने के लिए एनआईसी (आईटी) संसदीय श्रम मंत्रालय भारत सरकार, शासन सुधार विभाग पंजाब, पंजाब विधान सभा और एनआई सी के आईटी स्टाफ का धन्यवाद किया है। संधवां ने कहा कि यह प्रोजेक्ट इनके अथक प्रयासों से ही पूरा हो पाया है।
तकनीकी पहलूओं की जानकारी
इससे पहले संजीव, सीनियर डायरेक्टर (आईटी) एनआईसी संसदीय मामले मंत्रालय भारत सरकार ने नेवा प्रोजेक्ट संबंधित विस्तार में रोशनी डाली है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के दिशा-निर्देशों और विभिन्न राज्यों में इस प्रोजेक्ट को लागू करने अपने एक्सपीरियंस शेयर किये। इस दौरान उन्होंने नेवा एप से जुड़ी भी जानकारी दी। इस मौके पर विधायकों को मोबाइल एप के जरिए ट्रेनिंग दी गई। साथ ही उनसे इस दौरान सवाल और जवाब सेशन भी करवाये गये।
संबंधित खबरें
'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
8 hrs agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
17 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
18 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
1 day agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
2 days agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
2 days agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
3 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
4 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
4 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines