Punjab News: पंजाब के जालंधर में मंगलवार को सेना द्वारा कैंट एरिया में स्थित बाजार में मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें फायर ब्रिगेड की टीमों सहित अन्य डिफेंस की टीमें मौजूद रहीं। रात करीब सवा 8 बजे पूरे कैंटोनमेंट एरिया को ब्लैकआउट कर दिया गया और एरिया में सायरन बजने शुरू हो गए। पूरा एरिया करीब एक घंटे के लिए ब्लैकआउट रहा और रात करीब 9 बजे दोबारा बिजली चालू कर दी गई। इसे लेकर रात करीब पौने 8 बजे जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा जानकारी साझा की गई थी। हालांकि कल यानी बुधवार को होने वाले मॉक ड्रिल से पहले ये उसके अभ्यास के तौर पर देखा जा रहा है।
सेना का हेलीकॉप्टर ऊपर से कर रहा था निगरानी
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सेना के अधिकारियों द्वारा बाजारों में माइक के साथ अनाउंसमेंट किया गया था, कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति एरिया में देखा जाए तो तुरंत उसके बारे में सूचना पुलिस को दी जाए। ब्लैकआउट के दौरान सेना के विमान ऊपर से एरिया की निगरानी कर रहे थे। साथ ही पूरे कैंटोनमेंट एरिया की बिजली पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। साथ ही किसी भी घर में इन्वर्टर से भी लाइट जलाने की अनुमति नहीं थी।
जागरूक करने के लिए हुई थी ये मॉकड्रिल
मॉक ड्रिल के दौरान सैन्य अधिकारी ने कहा- लोगों को हिदायतें दी गईं हैं कि लाइटें बंद होंगी और एरिया में हरकत कम से कम होगी। लोगों को पता होना चाहिए कि अगर ऐसी को स्थिति होती है तो लोगों का क्या कर्तव्य है। साथ ही किसी तरह से ऐसे स्थिति में सेफ रहना है। कैंट एरिया में रहने वाले हर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि उसका क्या कर्तव्य है। आगे कहा- इस मॉक ड्रिल को इसलिए किया गया है, क्योंकि लोगों को बताया जा सके कि युद्ध जैसी स्थिति में आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है। अगर ऐसी कोई स्थिति आए तो तुरंत लोगों को पता हो कि उन्हें लाइटें बंद रखनी हैं। पहले से ही लोगों को बताया गया था कि लाइटें न जलाएं। साथ ही सेना के साथ जुड़े युवाओं को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी कि पूरे एरिया में लाइट बंद करने वाली बात पहुंचाई जाए।
जरूरत के हिसाब से होगा ब्लैकआउट
जालंधर केंटोनमेंट बोर्ड में ब्लैकआउट रिहर्सल के दौरान सैन्य अधिकारी ने बताया कि जरूरत के अनुसार ब्लैकआउट किया जाएगा। लोगों को रिहर्सल में इसके बारे में समझाया जा रहा है। हमारा हेलिकॉप्टर भी इलाकों पर निगरानी रख रहा है। अभी यह केवल ड्रिल है। अगर कभी युद्ध जैसे हालात बनते हैं तो ब्लैकआउट ज्यादा देर का भी हो सकता है। हमने केंटोनमेंट बोर्ड के अंडर आते इलाके में लोगों को ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल के बारे में समझाया है।
लगे भारत माता की जय के नारे
जालंधर कैंट में ब्लैकआउट के दौरान भारत माता की जय के नारे लगाते लोग नजर आए। ब्लैकआउट का लोगों ने पूरा सहयोग किया और घरों की लाइट बंद रखी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर भी रुके और ड्रिल को देखा। लोगों ने कहा कि उन्हें सरकार द्वारा गाइडलाइन दी गई है और वह उसका पालन कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
8 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
13 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines