Punjab Two Cabinet Ministers Review Meeting: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई कोशिशे की जा रही है। इसी के तहत हाल ही में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने औद्योगिक फोकल प्वाइंटों के अपग्रेशन को लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में दोनों मंत्रियों ने अधिकारियों को राज्य भर के फोकल प्वाइंटों का दौरा करने और सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।
राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं उद्योगपति
कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि उद्योगपति राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और पंजाब सरकार उनके सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह यह सुनिश्चित करें कि शहरी लोकल यूनिट्स का काम निर्धारित समय सीमा के अंदर ही पूरा हो जाए। मंत्रियों ने निर्देश दिए कि सभी नगर निगम कमिश्नर संबंधित औद्योगिक फोकल प्वाइंटों का दौरा करें और चल रहे कार्यों की जांच करें।
यह भी पढ़ें: किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार, CM भगवंत मान ने बताया क्या है प्लान-बी
मंत्रियों का अधिकारियों को निर्देश
कैबिनेट मंत्रियों ने शहरी लोकल यूनिट्स को स्ट्रीट लाइटों और बाकी बुनियादी ढांचे की फोकल प्वाइंट-वार सूची तैयार करना निर्देश दिया है। इस लिस्ट में लाइटों की कुल संख्या, कार्यशील, खराब स्ट्रीट लाइटों की संख्या और बाकी सभी जरूरी जानकारी के साथ धनराशि सहित नए प्रस्तावित कार्यों का विवरण शामिल है। मंत्रियों ने कहा कि सभी शहरी स्थानीय इकाइयां सभी औद्योगिक फोकल प्वाइंट और एस्टेट में सफाई सुनिश्चित करेगी। साथ ही सीवेज सिस्टम के उचित रखरखाव के लिए नगर निगम के ओ एंड एम विंग को तैनात करेंगी। उन्होंने अधिकारियों से इन कार्यों की पूरी निगरानी से जुड़ी नियमित रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
8 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
16 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines