Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन जिले में शनिवार देर रात करीब एक बजे पुलिस थाने पर रॉकेट से ग्रेनेड दागा गया। घटना में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। कहा जा रहा है कि थाने की इमारत को भी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हमला रॉकेट लॉन्चर हमला लग रहा है, जो पुलिस थाने पर संभावित आतंकी हमले का संकेत दे रहा है। थाने पर हुए हमले के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला सरहाली इलाके का बताया जा रहा है जो कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का पैतृक गांव है। रिंदा के कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में मारे जाने की खबरें आई थी। घटना के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) को घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है।
खालिस्तानी समूह ने ली हमले की जिम्मेदारी!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तरनतारन जिले में अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर स्थित सरहाली पुलिस थाना सीमा से ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि ये हमला सीमा पार से किया गया है।
घटना के वक्त थाने में एसएचओ समेत कुल नौ पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ताजा जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने थाने पर रॉकेट से किए गए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी समूह ने कहा है कि वह आने वाले दिनों में इस तरह के कई हमले करेगा।
जिले की फॉरेंसिक टीम पहले से ही आतंकी हमले की जांच कर रही है। इस बीच, जांच करने के लिए चंडीगढ़ से फोरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंच रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरपीजी को स्टेशन से 100-150 मीटर दूर से दागा गया था।
और पढ़िए – Bihar: कुढ़नी की सियासी पिच पर नीतीश कुमार के ‘खिलाड़ी’ बोल्ड, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने ही उठाए सवाल
पंजाब पुलिस मुख्यालय पर RPG हमले का मास्टरमाइंड था रिंदा
गैंगस्टर से खालिस्तानी आतंकवादी बने हरविंदर सिंह रिंदा को कथित तौर पर पाकिस्तान में गोली मार दी गई थी। गैंगस्टर समूह दविंदर बंबीहा ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। हाल ही में रिंदा को मई में मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया कार्यालय पर आरपीजी हमले का मास्टरमाइंड बताया गया था। उसका नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी सामने आया था। रिंदा विभिन्न आतंकी मामलों में शामिल था और प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य था।
हालांकि, राज्य पुलिस के सूत्रों ने दावा किया है कि हरविंदर सिंह रिंदा किडनी फेल होने के कारण 15 दिनों तक लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती रहा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
8 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
9 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
11 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
11 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines