Punjab Govt Mukhyamantri Teerth Yatra Scheme: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश और यहां लोगों को विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जहां सीएम मान प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरह राज्य के लोगों को सरकारी खर्चे पर हर एक सुविधा देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह से सीएम भगवंत मान ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सभी धर्मों के लोगों को उनके मुख्य तीर्थस्थलों की यात्रा करवाई जाती है। पंजाब सरकार की इस योजना का लाभ करीब 40,000 लोग उठा चुके हैं।
लक्ष्य के करीब है पंजाब सरकार
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के तहत हिंदू लोगों को माता चिंतपुर्नी जी, माता वैष्णो देवी, माता ज्वाला जी, माता नैना देवी जी, खाटू श्याम जी, सालासर धाम, वारानसी और मथुरा समेत सभी धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाती है। वहीं मुस्लिम लोगों को जामा मस्जिद और अजमेर शरीफ जैसी स्थानों के दर्शन करवाएं जाते हैं। वहीं सिख लोगों को श्री पटना साहिब, श्री आनन्दपुर साहिब, श्री हजूर साहिब और श्री दमदमा साहिब जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा करवाई जाती है। पंजाब सरकार का टारगेट है कि इस योजना के जरिए 50,000 लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएं। पंजाब सरकार अपने इस लक्ष्य के करीब है, क्योंकि मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत अब तक 33,893 लोगों ने धार्मिक स्थलों के दर्शन किए हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब के किसानों को होगा दोगुना फायदा! मान सरकार ने लॉन्च किया सिल्क प्रोडक्ट का ब्रांड Logo
क्या है योजना का उद्देश्य
सीएम भगवंत मान बताया कि उन्होंने इस योजना की शुरुआत गुरु साहिब की शिक्षाओं और फलसफे के अनुसार हुई है। गुरु साहिब की शिक्षाओं में लोगों को आपसी-भाईचारे और अमन का संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ही लोगों की धार्मिक इच्छाओं को पूरा करने है। इस योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र वाले लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और किसी भी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं। इसमें किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए पंजाब सरकार द्वारा ट्रेन का इंतजाम किया जाता है। वहीं छोटी दूरी की यात्रा के लिए बसों की व्यवस्था की जाती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
21 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines