Punjab CM Bhagwant Singh Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ‘नामंजूर श्रेणी’ में अपनी झलकियां नहीं भेजेगी, क्योंकि देश के शहीदों के बारे में भाजपा से एन.ओ.सी. लेने की रूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, माई भागो, गदरी बाबो सहित महान शहीदों को रद्द की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।
नायकों के बलिदानों का महत्व कम करने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार
भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल न करके इन नायकों के महान योगदान और बलिदानों का महत्व कम करने की कोशिश कर रही है। यह व्यवहार सहन नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह कदम हमारे महान देश भक्तों और राष्ट्रीय नेताओं का घोर निरादर है।
केंद्र ने राज्य सरकार को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 30 दिसंबर को एक पत्र लिख कर राज्य सरकार को कहा है कि गणतंत्र दिवस की परेड के लिए राज्य के साथ किए एम.ओ.यू. के क्लॉज- 8 के अनुसार, राज्य हो या यू.टी., जिसका गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चुनाव नहीं होता, उस राज्य या यू.टी. को 23-31 जनवरी के दौरान नई दिल्ली के लाल किले में होने वाले ‘भारत पर्व’ के दौरान झांकी दिखाने का मौका दिया जाएगा। यह पर्व सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रसिद्ध पकवानों, रिवायतों, वस्तुओं, दस्तकारी और त्योहारों पर अधारित होता है।
यह भी पढ़ें: लुधियाना वासियों को नव वर्ष की सौगात, सीएम ने 19 करोड़ रुपये की मशीनरी को दिखाई हरी झंडी
‘भाजपा से एन.ओ.सी. लेने की जरूरत नहीं’
भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘भारत पर्व’ के बाद राज्य या यू.टी. की झांकी उनकी मर्जी के अनुसार संबंधित राज्य या यू.टी. के समागमों में प्रदर्शित की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य अपनी झांकी नहीं भेजेगा, क्योंकि देश के शहीदों को भाजपा से एन.ओ.सी. लेने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब अपने देश भक्तों और शहीदों का सत्कार करना अच्छी तरह जानता है।
‘शहीद हमारे नायक हैं’
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शहीद हमारे नायक है और इन योद्धाओं द्वारा देश के लिए किए बेमिसाल बलिदान के लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपने नायकों के योगदान को दर्शाने के लिए केंद्र सरकार के सहारे की आवश्यकता नहीं है बल्कि राज्य अपने स्तर पर शहीदों को श्रद्धा और सत्कार देने के समर्थ है।
यह भी पढ़ें: SIT के सामने बेनकाब हुए बिक्रम सिंह मजीठिया, 15 सवालों का जवाब या तो नहीं दिया या दिया अधूरा
संबंधित खबरें
पंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
18 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines