Punjab Government Plans New Canals: पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शुक्रवार को राजस्थान के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के साथ मुलाकात की। मीत हेयर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की टेलों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए प्रगतिशील फैसला लिया गया है। इसमें राजस्थान फीडर नहर के साथ राजस्थान की जगहों पर केवल पंजाब के लिए नई नहर बनाया जाना शामिल है।
चार जिलों में नहरी पानी की कमी हो सकेगी पूरी
मीत हेयर ने बैठक के दौरान राजस्थान के समक्ष सरकार द्वारा रखे गए प्रस्ताव के बारे में बताया। उन्होंने कहा- पंजाब के दक्षिणी मालवा के चार जिलों फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और फरीदकोट में नहरी पानी की कमी को पूरा करने के लिए राजस्थान फीडर नहर के साथ राजस्थान की जगहों पर नहर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। जिससे पंजाब के इन इलाकों को अपेक्षित नहरी पानी मिल सके। पंजाब की इस मांग पर राजस्थान ने सहमति जताते हुए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके साथ ही कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा इस सम्बन्धी लिखित प्रस्ताव भेजा जाए।
जल्द प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा
मीत हेयर ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने अपने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार कर राजस्थान सरकार को भेजने के लिए कहा है। जिससे मुख्यमंत्री भगवंत मान की पंजाब की टेलों तक नहरी पानी पहुंचाने की वचनबद्धता को निष्ठा से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान राजस्थान द्वारा अधिक पानी की मांग पर पंजाब सरकार द्वारा असमर्थता जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट किया गया कि राजस्थान को अधिक पानी देने के लिए हरीके में पानी का स्तर बढ़ाना पड़ेगा। जिससे पिछला दोआबा क्षेत्र भारी बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह संभव नहीं है। इस मौके पर प्रमुख सचिव जल संसाधन कृष्ण कुमार भी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
14 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines