Punjab Flood Drone Service: पंजाब में बाढ़ का कहर है। यहां के लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब ड्रोन के जरिए राहत सामग्री पहुंचानी शुरू कर दी है। ड्रोन के जरिए राशन, पीने का पानी, बच्चों के लिए दूध, दवाइयों के साथ ही जरूरी सामान छतों तक पहुंचाया जा रहा है। अमृतसर, के साथ ही अजनाला, फाजिल्का पठानकोट और गुरदासपुर जैसे इलाकों में ड्रोन राहत सेवा के जरिए मदद पहुंचाई जा रही है।
बचाव और राहत कार्य जारी
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सरकार लगातार बचाव कार्य कर रही है। हर जरूरतमंद को समय पर मदद मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कई दिनों से फंसे हुए लोगों के लिए ड्रोन राहत सेवा वरदान बन गई है। सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ राहत कार्यों को जिस तरह से अंजाम दे रही है, वह एक मिसाल बन गई है। जमीनी हालात को समझकर निर्देश दिए जा रहे हैं। फिर सक्रिय रूप से मदद पहुंच रही है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
ये सामान पहुंचाया जा रहा है
ड्रोन के जरिए उन गांवों में भी राहत सामग्री पहुंचाने का फैसला लिया गया है, जहां नावें नहीं जा सकतीं। लोगों तक राशन के साथ ही बच्चों का दूध, बुजुर्गों की दवाएं, महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड जैसा सामान पहुंचाया जा रहा है। गए। ड्रोन 10 से 15 किलोमीटर तक के एरिया में एक्टिव हैं। ड्रोन दो-तीन दिन से फंसे हुए लोगों तक पहुंचे। ड्रोन टीमें पूरी तरह नि:शुल्क सेवा दे रही हैं।
सभी कार्यकर्ता जुटे
बता दें कि पंजाब के लोग बाढ़ से बेहाल हैं। राहत कार्यों में प्रशासनिक अफसरों के साथ ही पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ, मेडिकल टीमें, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हैं। पुलिसकर्मी खुद कंधे पर बोरे लादकर राशन पहुंचा रहे हैं। अधिकारी पानी में उतरकर मेडिकल कैंप संचालित कर रहे हैं। ट्रैक्टर और नावों से राहत सामग्री बांटी जा रही है। मुख्यमंत्री खुद स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं, मंत्री प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन हर गांव तक राहत पहुंचाने में जुटा है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
14 mins agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines