Kharif Season: पंजाब सरकार ने खरीफ के मौसम के दौरान प्रदेश की नहरों में पानी छोड़ने का बड़ा फैसला किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जल संसाधन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 21 से 28 अगस्त, 2024 तक सरहिंद कैनाल सिस्टम की नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। सरकार ने बताया कि सिद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, बिस्त दोआब कैनाल, अबोहर ब्रांच और पटियाला फीडर को पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा। पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन के लिए नहरों का चक्रीय सिंचाई कार्यक्रम जारी किया है।
जल संसाधन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भाखड़ा मेन लाइन से निकलने वाली नहरों, जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, उसे पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा, जबकि घग्गर लिंक और उससे निकलने वाली घग्गर ब्रांच और पीएनसी, जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम और सिस्टम से प्रदेश के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। इसमें प्राथमिकता को अहम आधार बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में गाड़ी खरीदना अब हुआ मंहगा, राज्य सरकार ला रही है नया टैक्स सिस्टम
प्राथमिकता के आधार पर पानी देने का फैसला
जल संसाधन विभाग ने ये भी बताया कि इसी तरह सरहिंद फीडर से निकलते सभी रजवाहों, जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, इनको पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि सरहिंद फीडर से निकलने वाली अबोहर ब्रांच लोअर और उसके रजबाहों, जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, उन्हें दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष पानी मिलेगा।
पंजाब में खेती, किसानी के हित में फैसला
उन्होंने आगे बताया कि लाहौर ब्रांच और उसके रजबाहों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। मेन ब्रांच लोअर, कसूर ब्रांच लोअर और सबराओं ब्रांच और इनके रजवाहों को बचा हुआ पानी मिलेगा। मान सरकार का ये फैसला पंजाब में खेती, किसानों के हक में बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- मान सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, बच्चों की बल्ले-बल्ले, School-College रहेंगे बंद
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
19 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines