पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में 500 नए प्रिंसिपल्स की भर्ती की जाएगी। सरकार के इस निर्णय के बाद अब स्कूलों में 75% प्रिंसिपल्स की नियुक्ति प्रमोशन के आधार पर की जा सकेगी। पहले यह कोटा केवल 50% था, जिसकी वजह से स्कूलों में प्रिंसिपल्स की भारी कमी देखने को मिल रही थी। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए तत्पर है।
पिछली सरकार की विफलताओं कोा जिक्र करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “2018 में कांग्रेस सरकार ने नियमों में बदलाव किया, जिससे प्रिंसिपलों के लिए पदोन्नति कोटा 75% से घटकर 50% हो गया। इस बदलाव ने शिक्षकों को उनके उचित प्रमोशन से वंचित कर दिया और कई स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं रहे।
क्या बोले पंजाब के शिक्षा मंत्री?
मंत्री बैंस ने प्रिंसिपलों के लिए 75% पदोन्नति कोटा बहाल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “इस निर्णय से राज्य भर में लगभग 500 नए प्रधानाचार्यों की पदोन्नति हो सकेगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि हमारे स्कूलों में शैक्षिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी नेता होंगे। यह हमारे शिक्षकों के अधिकारों को भी बहाल करता है, जिन्हें पिछली सरकार ने अन्यायपूर्ण तरीके से छीन लिया था।”
मंत्री ने कहा कि आप सरकार ने पंजाब की शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने, शिक्षकों को सशक्त बनाने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करने को लगातार प्राथमिकता दी है।
सीएम मां ने स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन
वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सुनाम के छाजली में स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि स्कूल में छात्राओं की ओर से तैयार किए डेमो और बेटियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास देखकर उनके मन को सुकून मिला। छात्रों की प्रतिभा प्रमाणित कर रही है कि पंजाब में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा हुआ है। सरकारी स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 hr agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
12 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
18 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines