इस समय पूरे देश में पंजाब के मजीठा जहरीले शराबकांड को लेकर चर्चा हो रही है। इस जहरीले शराबकांड में अब तक 23 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, कुछ लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। पुलिस की तरफ से भी इस मामले पर तेजी से जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में सबसे पहले डीजीपी द्वारा मजीठा के डीएसपी अमोलक सिंह और एसएचओ सब-इंस्पेक्टर अवतार सिंह को सस्पेंड किया गया। पंजाब पुलिस ने इस अवैध शराब के धंधे में शामिल सरगना, डिस्ट्रब्यूटर, विक्रेता और इसके मास्टरमाइंड समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।
शराबकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जहरीली शराब पीकर जान गंवाने वाले लोगों में थ्रेवाल, भंगाली कलां, मरारी कलां, तलवंडी खुम्मन, करनाला, पातालपुरी और थ्रेवाल गांव के लोग शामिल हैं। डीजीपी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि इस जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला हार्ड केमिकल मेथनॉल का मुख्य सप्लायर साहिब सिंह है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मेथनॉल का ऑनलाइन ऑर्डर
अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में साहिब सिंह ने कहा कि उसने लुधियाना स्थित साहिल केमिकल्स से मेथनॉल खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मेथनॉल की उस खेप को जब्त करने के लिए आबकारी और पुलिस टीमों को मौके पर भेजा है।
10, 20 और 30 रुपये की शराब पाउच
जानकारी के अनुसार, मास्टरमाइंड साहिब सिंह ने ऑनलाइन मेथनॉल खरीदा था, जिसका इस्तेमाल वह नकली शराब बनाने में कर रहा था। डीजीपी के अनुसार इस पूरे वर्क सिस्टम का पता लगाने के लिए पुलिस इस मामले में शामिल सभी लोगों के साथ पूछताछ कर रही है। गांव के लोगों ने बताया कि यह शराब पाउच में 10, 20 और 30 रुपये में बेची जाती थी।
सेहत के लिए कितना खतरनाक है मेथनॉल
जानकारी के अनुसार, मेथनॉल वैसे तो पदार्थ के तौर पर जहरीला नहीं है। लेकिन अगर इसका सेवन किया जाए तो शरीर में जाते ही बहुत ज्यादा जहरीले फॉर्मिक एसिड में बदल जाता है। इसकी वजह से शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं। इसके अलावा अंधापन, ब्रेन हैमरेज और कई मामलों में तो मौत तक हो जाती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
7 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
9 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
9 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines