जालंधर: पंजाब के जालंधर से गुरुवार को एक अटपटा मामला सामने आया है। यहां बच्चों के बीच हुए झगड़े ने इतना विकराल रूप ले लिया कि इसमें एक गर्भवती की जान तक बन आई। आरोप है कि उसके पेट पर लात मारी गई। अब इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर पीड़ित महिला और इलाके के लोगों ने थाने के सामने धरने पर बैठ गई।
मामला थाना बस्ती बावा खेल थाने के इलाके का है। यहां गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में न्याय की मांग को लेकर जालंधर के न्यू रतन नगर के निवासियों ने थाना बस्ती बाबा खेल के बाहर धरना दिया। इस दौरान पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया।
पीड़िता के पति सोनू का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके और पड़ोस के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था, जब वह उनसे बात करने गया तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इस बीच उसकी गर्भवती पत्नी को भी पीटा गया. जिससे उनके बच्चे की मौत हो गई. जब उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की तो पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी, जिससे वे नाराज हैं.
उधर, थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ राजेश ठाकुर ने कहा कि पहले उन्हें जो शिकायत मिली थी उस पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब दोबारा जो शिकायत आई है उस पर कार्रवाई की जाएगी। गर्भवती महिला के साथ किसी भी तरह के हमले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
11 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines