हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

2 पुलिसकर्मी, 102 लोग और 26 लाख रुपये की ठगी, पंजाब CM मान ने किया फ्रॉड का खुलासा

CM Bhagwant Mann Special Message To Youth: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक फ्रॉड केस का खुलासा करते हुए प्रदेश के युवाओं को एक खास संदेश दिया है।

विज्ञापन

CM Bhagwant Mann Special Message To Youth: पंजाब में भगवंत मान की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति फॉलो कर रही है। इसी नीति के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर 102 लोगों से 26 लाख रुपए से ज्यादा का फ्रॉड किया है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने इन दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के सीएम भगवंत मान ने दी है। इसके साथ ही सीएम मान ने राज्य के युवाओं को खास संदेश भी दिया है।

भ्रष्टाचार ने डूबाया होनहार युवाओं का भविष्य

अपने इस खास संदेश में सीएम मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह ऐसे लोगों की बातों में न आए, जो पैसे लेकर सरकारी नौकरी दिलाने या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ दिलाने का वादा करता हो। ऐसे लोगों का सिर्फ मासूम लोगों को ठगना ही काम है। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई होनहार युवाओं का भविष्य इस भ्रष्टाचार की वजह से डूब गया है। इसके साथ ही सीएम मान ने बताया कि आखिर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने कैसे भ्रष्टाचार में लिपटे इन दो पुलिसकर्मियों को पकड़ा था।

यह भी पढ़ें: पंजाब CM का पार्टी विधायकों को आदेश, क्षेत्र में हफ्ते में 2 बार लगाए सरकारी कैंप

रंगे हाथ पकड़े गए भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मी

सीएम मान ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन पर इन दोनों पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत पर काम करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने एक जाल बिछाया और दोनों भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मी रंगे हाथ पकड़े गए। साल 2021 से यह रैकेट चल रहा था, लेकिन अब जाकर यह लोग विजिलेंस ब्यूरो के हत्थे चढ़े हैं। सीएम मान ने कहा कि अगर आप से भी कोई पैसों के बदले नौकरी दिलाने का वादा करता है तो विजिलेंस ब्यूरो को इसकी शिकायत करों।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें