Punjab CM Bhagwant Mann Reply: पंजाब में सियासत ने एक बार फिर से करवट ली है, हाल ही में कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में भगवंत मान सरकार खत्म हो जाएगी। प्रताप सिंह बाजवा के इस दावें को लेकर अब सीएम मान की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने प्रताप सिंह बाजवा को चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग सरकार गिराकर पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, उनका ये सपना कभी पूरा नहीं होगा।
बाजवा को सीएम मान का करारा जवाब
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि बाजवा इस मुद्दे पर निराधार बयान देकर हवा में किले बना रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उनकी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा की मान सरकार ने पहले ही भ्रूण हत्या कर दी थी। अब फिर उनकी ये इच्छाएं जाग उठी है, लेकिन ये पूरी नहीं होंगी। सीएम ने आगे कहा कि यह कितनी अजीब बात है कि बाजवा लोकतांत्रिक तौर पर चुनी गई सरकार को भंग करने की बात कर रहे हैं। अगर वो इतने ही साहसी हैं तो उनको इस मुद्दे पर अपने आलाकमान के साथ बात करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: दो मुख्यमंत्रियों और राज्यपाल के साथ अमित शाह ने की बैठक, CM मान ने उठाया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुद्दा
नहीं पूरा होगा मुख्यमंत्री बनने का सपना
सीएम मान ने कहा कि हमें पंजाब की 3 करोड़ से अधिक जनता ने चुना है। इसलिए मैं बाजवा कहना चाहूगा कि वो मुख्यमंत्री बनने सपना छोड़ दें। क्योंकि वो अपने इस नापाक मंसूबें के कामयाब नहीं हो पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि विरोधी पक्ष के नेता पंजाब के जनादेश के साथ खीलवाड़ करना छोड़ दे और अपनी हरकतों से बाज़ आएं। इसके साथ ही उन्होंने बाजवा को याद दिलाया कि मुख्यमंत्री मान लोगों का नेता हैं। वहीं, विरोधी पक्ष के नेता अपनी बुरी चालाकियों के लिए बदनाम हैं।
संबंधित खबरें
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
8 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines