हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले पंजाब के सीएम मान, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक दिल्ली में हुई और दोनों नेताओं ने करीब 40 मिनट तक आपस में पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। बता दें पंजाब के अजनाला कांड के बाद पंजाब के सीएम की गृहमंत्री से यह पहली बैठक है।

पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन और ड्रग्स पर पैनी नजर होगी

जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान दोनों नेताओं की पंजाब में पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन और ड्रग तस्करी पर चर्चा हुई। इसके अलावा पंजाब बॉर्डर पर सिक्योरिटी को और मज़बूत करने के लिए केंद्रीय और राज्य एजेंसियों में किस तरह समन्वय बने इस पर बातचीत हुई।

और पढ़िए –रैपर बनने के लिए चोरी किया 3.5 लाख का कैमरा, पुलिस के सामने गाना गाकर किया इकबाल-ए-जुर्म, देखें Video

विज्ञापन

चंडीगढ़ में पंजाब कैडर के SSP की जल्द तैनाती

बैठक में पाकिस्तान द्वारा ड्रग माफियाओं को दिया जा रहा संरक्षण, पिछले दिनों पकड़े गए गैंगस्टर्स को लेकर,अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर कटीली तार के पार की जमीनों, चंडीगढ़ में पंजाब कैडर के SSP की जल्द तैनाती, रुके हुए ग्रामीण विकास फंड आदि पंजाब से जुड़े कई मसलों पर सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola