Mega Placement Camp For Women: प्रदेश की मान सरकार लगातार विकास कार्यों में जुटी हुई है। पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा से लेकर रोजगार के लिए भी कई योजनाएं सरकार ला रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को अपनाते हुए पंजाब सरकार ने मंगलवार को होशियारपुर, बरनाला और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में महिलाओं के लिए तीन मेगा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए। रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि कुल 1223 महिलाओं को प्लेसमेंट के लिए चुना गया, जबकि 50 से ज्यादा महिला उम्मीदवारों को स्वरोजगार सहायता के लिए चुना गया। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के सहयोग से रोजगार सृजन, कौशल विकास और ट्रेनिंग द्वारा आयोजित इन मेगा प्लेसमेंट कैंपों में 2829 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
1223 उम्मीदवारों का प्लेसमेंट
अमन अरोड़ा ने यह भी बताया कि इन शिविरों में 41 एंपलॉयर ने हिस्सा लिया, जिसके तहत 1223 उम्मीदवारों को प्लेसमेंट के लिए चुना गया/शॉर्टलिस्ट किया गया। आपको बता दें, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम ने डिजिटल कौशल विकास के लिए 100 से ज्यादा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों और बैंकरों ने महिला उम्मीदवारों के लिए स्वरोजगार के अवसरों पर जानकारी साझा की, जिसके परिणामस्वरूप स्वरोजगार सहायता के लिए 50 उम्मीदवारों की लिस्ट बनाई गई।
आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए दोनों विभागों को निर्बाध सहयोग के लिए बधाई देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह एक भव्य शो था, जिसमें रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराई गईं।
एंप्लॉयमेंट जेनरेशन, स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग निदेशक अमृत सिंह ने बताया कि लोकसभा सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने होशियारपुर जिले में मेगा प्लेसमेंट कैंप का नेतृत्व किया, जबकि पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने श्री मुक्तसर साहिब जिले के गिद्दड़बाहा में इस प्रोग्राम में शिरकत की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के लिए आयोजित प्लेसमेंट कैंप पंजाब की महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे, जिससे समृद्ध पंजाब की मजबूत नींव रखी जा सकेगी।
ये भी पढ़ें- ‘धान की कटाई से पहले ही तैयार है पराली का सही मैनेंजमेंट’, पंजाब के कृषि मंत्री खुडियन का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
6 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines