CM Bhagwant Mann Punjab Economy: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव की तैयारियों के साथ-साथ वह राज्य की अर्थव्यवस्था को सुधारने का काम कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों से पंजाब तीव्र वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पंजाब की मान सरकार ने अरविंद सुब्रमण्यम से संपर्क किया है। हाल ही में पंजाब के सीएम मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चंडीगढ़ में अरविंद सुब्रमण्यम से मुलाकात की।
आर्थिक सलाहकार से सीएम मान ने की मुलाकात
बता दें कि अरविंद सुब्रमण्यम भारत सरकार के पूर्व आर्थिक सलाहकार रह चुके है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने सुब्रमण्यम से राज्य की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए समाधान की मांग की है। पंजाब सरकार ने आर्थिक सलाहकार से कैपिटल एक्सपेंस पर खर्च करने की सलाह मांगी है, ताकि उनका राज्य भी विकास में योगदान करने में सक्षम हो सके। इसी को लेकर सीएम मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद सुब्रमण्यम से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: ‘जालंधर के लोगों को सीएम के लिए चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं’, CM मान का जनता से सीधा संवाद
इन मुद्दों पर हुई बात
इस मुलाकात दौरान किन-किन मुद्दों पर बातें हुई इसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं है। लेकिन खबरों की माने तो इस बैठक में कृषि क्षेत्र और घरेलू क्षेत्र को 20,000 करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी के रूप में मुफ्त में दिए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा इस मीटिंग में राज्य के टेक्स संसाधनों से संग्रह बढ़ाने पर भी बात हुई है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
5 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines