CM Bhagwant Mann Attack on Rebel MLA-MP: पंजाब के जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर में प्रदेश में सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है। प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं। इसके साथ ही, सभी पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी जारी है। हाल ही में सीएम मान ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल और सांसद सुशील कुमार रिंकू पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दो लोग थे, एक तो वेहला हो गया है, दूसरा 13 को जाएगा।
सीएम भगवंत मान का वार
सीएम भगवंत मान ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सीएम मान AAP को छोड़कर भाजपा में शामिस होने वाले विधायक शीतल अंगुराल और सांसद सुशील कुमार रिंकू पर जमकर हमला बोला है। सीएम मान ने अपनी पोस्ट में बिना नाम लिए लिखा कि 2 व्यक्ति थे, जिसमें से एक वेहला (खाली) हो गया है और दूसरा 13 जुलाई को जाएगा। सीएम मान ने आगे लिखा कि एक व्यक्ति को सांसद बनाने काफी मेहनत लगती की थी हमने। पूरी पार्टी की मेहनत से वह व्यक्ति सांसद बन गया।
यह भी पढ़ें: पंजाब की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में जुटे CM मान, पूर्व आर्थिक सलाहकार से की मुलाकात
सीएम मान का पोस्ट
सीएम मान ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि इसके बाद उस व्यक्ति के मन में लालच जाग गया। उसने सोचा कि यहां उसे दूसरी तरफ से ज्यादा मिल जाएगा। लेकिन आखिर उसे वहा क्या मिला कुछ नहीं, उल्टा वह वेहला हो गया। इसके बाद सीएम मान ने भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरा व्यक्ति भी 13 जुलाई को पूरी तरह से वेहला हो जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
16 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
19 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
20 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
22 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
22 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines