Punjab Cabinet Reshuffle, चंडीगढ़: पंजाब के भगवंत मान कैबिनेट में मंगलवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। विभागों के पुनर्आबंटन के अनुसार गुरमीत सिंह मीत हेयर को झटका देते हुए उनके हिस्से का खान और भूविज्ञान विभाग साथी मंत्री चेतन सिंह को दे दिया गया है। कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह को खनन विभाग में पहले से ही गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा संभाली गई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास बात यह है कि हेयर के पास अब सिर्फ अब खेल एवं युवा सेवा विभाग ही बचा है, जबकि कभी उनके पास चार विभाग थे। माना जा रहा है कि मंत्रियों के पोर्टफोलियो में पुनर्निर्धारण का यह निर्णय जान-बूझकर लिया गया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री भगंवत मान के पास अब 11 विभाग हैं तो उनके बाद 7 विभागों के हाथ आने के चलते चेतन सिंह जोड़ामाजरा दूसरे सबसे जिम्मेदार मंत्री हैं।
यह भी पढ़ें: ‘किसानों को बनाया जा रहा विलेन’, बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
और किस नेता को कौन सा विभाग है अब
सीएम भगवंत मान के पास सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, विजिलेंस सहकारिता, इंडस्ट्री एंड कॉमर्स, जेल, विधिक मामले, सिविल एविएशन, हाउसिंग और शहरी विकास, विज्ञान तकनीक और पर्यावरण के अलावा कार्मिक विभाग हैं। चार विभागों नवीन ऊर्जा, संसाधन प्रिंटिंग-स्टेशनरी, ग्रीवेंस रिफार्मस और रोजगार सृजन की कमान अमन अरोड़ा के हाथ में है। गुरमीत सिंह मीत हेयर खेल व युवा मामले विभाग देख रहे हैं। लालजीत भुल्लर परिवहन, पशुपालन के अलावा ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा पनौती, ‘वे ना ही जाते तो अच्छा रहता, हम विश्व कप जीत जाते’
मुख्यमंत्री के बाद दूसरे सबसे ज्यादा सात विभागों में चेतन सिंह जौड़ामाजरा के नेतृत्व में डिफेंस सर्विस वेलफेयर, फ्रीडम फाइटर, बागवानी, सूचना एवं जनसंपर्क, खान एवं भूतत्व, जल संसाधन, भूमि और जल संरक्षण आदि हैं। इसी तरह अनमोल गगन मान पर्यटन और संस्कृति, इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन के अलावा लेबर और अतिथि-सत्कार विभाग संभाले हुए हैं। वित्त, योजना, कार्यक्रम कार्यान्वयन तो आबकारी और कराधान विभाग हरपाल सिंह चीमा के पास हैं। डॉ. बलजीत कौर के पास सामाजिक न्याय के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें: गोवा में अनुराग ठाकुर ने किया नई फिल्म पॉलिसी का ऐलान; कई बड़ी बातें, जो दुनिया में दिलाएंगी पहचान
हरभजन सिंह लोक निर्माण और बिजली विभाग देख रहे हैं। लाल चंद कटारूचक्क के पास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव विभाग हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल के ग्रामीण विकास व एनआरआई मामले हैं तो ब्रह्म शंकर जिंपा राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन के अलावा जल आपूर्ति एवं स्वच्छता हैं। इनके अलावा हरजोत सिंह बैंस स्कूल शिक्षा मंत्री हैं, गुरमीत सिंह खुड्डियां कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशु पालन मछली पालन व डेयरी विकास विभाग और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री हैं, वहीं बलकार सिंह स्थानीय निकाय विभाग और संसदीय मामले विभाग देख रहे हैं।
संबंधित खबरें
AAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
3 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
22 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
23 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines