Punjab Cabinet Minister Khuddian: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसके साथ ही मान सरकार प्रदेश के किसानों का खास ध्यान रख रही है। इसी के तहत बीते दिन पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अपने कार्यालय में ‘कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति ढांचे’ के मसौदे पर विभाग की एक खास बैठक बुलाई है। इस बैठक में उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस मसौदे पर गंभीरता से चर्चा की है। साथ ही इस हफ्ते किसानों और बाकी के हितधारकों की तत्काल बैठक बुलाने का फैसला किया।
मसौदा नीति का विश्लेषण
कृषि मेंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि एंव किसान कल्याण अनुराग वर्मा और सचिव पंजाब मंडी बोर्ड रामवीर के साथ विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह भारत सरकार की तरफ से दी गई मसौदा नीति का विश्लेषण और परामर्श करने के लिए किसानों के प्रतिनिधियों, कृषि एक्सपर्ट और बाकी के हितधारकों के साथ तुरंत बैठक बुलाएं।
‘कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति ढांचे’
उन्होंने आगे अधिकराकियों से कहा कि वह मसौदा नीति का गहन विश्लेषण और हितधारकों का परामर्श ले। क्योंकि इसका राज्य और उसके किसानों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि कृषि विभाग ने पहले ही भारत सरकार के उप कृषि विपणन सलाहकार और मसौदा समिति के संयोजक डॉ. एसके सिंह को मसौदा नीति पर टिप्पणी भेजने के लिए कम से कम 3 हफ्ते का समय देने के लिए एक पत्र भेजा है।
यह भी पढ़ें: किला मुबारक को लेकर पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला; लोहड़ी के बाद होगा कुछ खास
मसौदा नीति का गहराई से अध्ययन
पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के किसानों की बेहतरी और कल्याण के लिए दृढ़ रुख अपनाने की पुष्टि करते हुए कृषि मंत्री ने अधिकारियों को मसौदा नीति का गहराई से अध्ययन करने के निर्देश दिए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि एक भी बिंदु बिना विचार किए न छोड़ा जाए, जो अल्पावधि या भविष्य में किसान समुदाय के लिए महंगा साबित हो सकता है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को MSP, मार्केट फीस जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा ताकि सामान्य तौर पर मंडी बोर्ड और विशेष तौर पर राज्य के कृषि विपणन बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा सके। इसके अलावा, एक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके जो बड़े कॉर्पोरेट्स से किसानों के हितों की रक्षा कर सके।
संबंधित खबरें
5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
3 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines