Punjab Ashirwad Yojana: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ- साथ राज्य की जनता के जीवन को बेहतर बनाने का भी काम कर रहे हैं। इसके लिए पंजाब की मान सरकार ने कई योजनाएं क भी शुरू की है। इन योजना का लाभ लोगों की मिल रहा है, जिसके जरिए उनके जीवन में बेहतर बदलाव आ रहे हैं। हाल ही में प्रदेश की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत प्रदेश के 2748 लाभार्थियों को 14.01 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
2,748 लोगों के लिए 14.01 करोड़ रुपये जारी
बता दें कि आशीर्वाद योजना के तहत प्रदेश के पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के लोगों पर खास ध्यान रखा जाता है। मान सरकार ने इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के 2,748 लोगों के लिए 14.01 करोड़ रुपये जारी किये हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह 2024-25 के बजट में इस योजना के लिए आवंटन प्रावधान से किया गया है।
यह भी पढ़ें: Punjab: जल्द पूरा होगा आनंदपुर साहिब के दोनों पुल का काम, कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
इस योजना के इन जिलों को किया गया कवर
पंजाब मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना के जरिए होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, श्री मुक्तसर साहिब, कपूरथला, मलेरकोटला, पटियाला, अमृतसर, फाजिल्का, गुरदासपुर, लुधियाना, मोगा, पठानकोट और संगरूर जिलों के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता दी गई है। इसमें गुरदासपुर से 182, फतेहगढ़ साहिब से 38, कपूरथला से 24, मोगा से 18, लुधियाना से 760, श्री मुक्तसर साहिब से 33, फाजिल्का से 111, अमृतसर से 224, होशियारपुर से 181, पटियाला से 883, पठानकोट से 37, संगरूर से 155 और मलेरकोटला से 102 लोगों को कवर किया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
7 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines