Punjab Cabinet Minister Chetan Singh Jodamajra: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार किया जा रहा है। सत्ता में आने के बाद से ही मान सरकार द्वारा राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में एक बार फिर से पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का प्रण लिया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने शहीद जवानों के परिवार के लिए अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की है। इस स्कीम में अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है।
शहीद जवानों के परिवार की अनुग्रह राशि
कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पंजाब की मान सरकार सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि भारत के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार को मिलने वाली पैंशन 9400 से बढ़ाकर 11,000 रुपये कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने शहीद जवानों के परिवारों दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया है। इसी तरह राज्य सरकार की तरफ से पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को भी 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: ‘आम आदमी क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस से बदली पंजाब के लोगों की जिंदगी’, समारोह में बोले CM मान
दिव्यांग सैनिकों की अनुग्रह राशि
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की देखभाल सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है। दरअसल, शारीरिक तौर पर 76 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक दिव्यांग हुए सैनिकों के लिए अनुग्रह राशि अनुदान 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दिया गया है। इसी तरह 51 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक दिव्यांग सैनिकों के लिए अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी है।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
21 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines