Punjab Cabinet Minister Barinder Kumar Goyal: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश को हर एक सेक्टर में आगे ले जाया जा रहा है। इसके लिए राज्य के विभागों द्वारा लगातार अहम और जरूरी कदम उठाएं जा रहे है। इसी के तहत प्रदेश के वॉटर मैनेजमेंट को लेकर नई रणनीतियां बनाई जा रही है। हाल ही में इसको लेकर पंजाब के मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने MGSIPA में विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश में चल रहे प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए एक मजबूत रणनीति विकसित करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों को मंत्री के निर्देश
बैठक में मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए एक मजबूत संचार रणनीति बनाने का निर्देश दिया है। इस दौरान मंत्री गोयल ने नए जल प्रबंधन रणनीतियों और व्यापक किसान जागरूकता कार्यक्रमों की जरुरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की सतही और नहरी पानी के अधिकतम उपयोग के प्रति वचनबद्ध है। कैबिनेट मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को चल रहे कार्यों में तेजी लाने और अभिनव जल संरक्षण पद्धतियों को लागू करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें:आत्मनिर्भर बनेगा पंजाब का भाषा विभाग; मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया अभियान का ऐलान
इन मुद्दों पर दिया गया जोर
इस हाई लेवल बैठक में कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने भाग लिया तथा राज्य की जल उपलब्धता चुनौतियों और वर्तमान विभागीय कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की गई। साथ ही विभाग की रणनीतिक प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने भूमिगत पाइपलाइन सिंचाई कार्यक्रम पर जोर दिया और विविध स्रोतों से धन जुटाने की जरुरत पर जोर दिया।
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
17 hrs agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
20 hrs agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
22 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
1 day agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
2 days agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
3 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
4 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
4 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines