हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Punjab By Election 2024: BJP को बड़ा झटका, 4 में से 3 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त

Punjab By Election 2024: बीजेपी की हार का कारण जानें तो यहां उसने अकेले चुनाव लड़ा, इसके अलावा अकाली दल ने उसकी मदद नहीं की।

विज्ञापन
BJP

विशाल अंग्रीश, पंजाब

Punjab By Election 2024: पंजाब में चारों विधानसभा सीट उपचुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं, इस चुनाव में कांग्रेस ने एक सीट और आम आदमी पार्टी तीन सीटें जीती हैं। जहां आप सबसे अधिक सीटों जीतने से खुश है वहीं, कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा। उधर, सबसे अधिक निराशाजनक स्थिति भाजपा की रही, जो चार में से एक भी सीट पाने में नामाक रही। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इसका असर  2027 के चुनाव पर भी पड़ेगा।

बीजेपी ने विधानसभा में इन पर लगाया था दांव

बता दें भाजपा ने मनप्रीत बादल, केवल ढिल्लों, रविकरण सिंह कहलों और सोहन सिंह ठंडल को टिकट देकर गिद्दड़बाहा, बरनाला, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल विधानसभा से अपनी जीत सुनिश्चित करनी चाही थी। लेकिन चुनाव नतीजों से स्पष्ट हुआ कि बीजेपी ने जिस तरह से बड़े-बड़े नामों पर बाजी लगाई थी वह राजनीतिक मैदान में कुछ खास नहीं कर सके।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की सड़कें होंगी ‘पैच फ्री’; CM भगवंत मान ने जारी किया फंड

 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

चुनाव आयोग के आंकड़ें दर्शाते हैं कि पंजाब में भाजपा का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। यहां चार में से तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। बस केवल ढिल्लों ही अपनी जमानत बचा पाए। दरअसल, भाजपा के खिलाफ पंजाब में किसानों ने पूरा माहौल बनाया था, जिसका नुकसान पार्टी को हुआ क्योंकि चारों सीटें ग्रामीण इलाके में हैं।

विज्ञापन

भाजपा की कार के कारण 

भाजपा की हार के कारण खंगाले तो इस बार इन चारों सीट पर अकेले ही चुनाव लड़ना था। वहीं, शिरोमणी अकाली दल भी उसकी जीत में रोडा बनी। दरअसल,  बीजेपी को उम्मीद थी कि शिरोमणी अकाली दल गिद्दड़बाहा से मनप्रीत बादल की मदद करेगा। क्योंकि बादल परिवार को गिद्दरवाहा में काफी लोकप्रिय भी था लेकिन सुखबीर बादल और उनकी टीम ने मनप्रीत बादल की खासकर भाजपा की मदद नहीं की बल्कि सारी टीम ने आम आदमी पार्टी की मदद कर कांग्रेस ओर भाजपा को चारे खाने चित्त कर दिया। भाजपा और अकाली दल के नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ बयाबाजी की।

ये भी पढ़ें: अमन अरोड़ा होंगे पंजाब में AAP के नए अध्यक्ष, सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola